Connect with us

BIHAR

DGP गुप्तेश्वर पांडेय पुलिस की नौकरी छोड़कर बिहार विधान सभा चुनाव लड़ सकते है, NDA प्रत्यासी के तौर पर चर्चा तेज

Published

on

WhatsApp

बिहार राज्य के DGP गुप्तेश्वर पांडेय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई रही है। चर्चा जोरों पर है कि गुप्तेश्वर पांडेय पुलिस की नौकरी छोड़कर राजनीतिक पारी मे शुरुआत कर सकते है। वहीं उनके NDA प्रत्याशी के रुप में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है।

इधर सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जैसे बिहार राज्य विधानसभा चुनाव के तारीख का ऐलान होगा वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। DGP गुप्तेश्वर पांडेय को बक्सर या भोजपुर के किसी सीट से NDA का प्रत्याशी  बनाया जा सकता है।

साथ ही आपको बता दें 1987 बैच के IPS अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 5 महीने बाद समाप्त होने वाला हैं। 31 जनवरी 2019 को उन्हें बिहार राज्य का DGP बनाया गया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला है।

सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक गुप्तेश्वर पांडेय ने चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। बस चुनाव की तारीख ऐलान होने का इंतजार है।