Connect with us

ENTERTAINMENT

बिहार की बेटी ‘मैथिली ठाकुर’ हैं सुरों की शहंशाह, काफी कम उम्र में कमाया खूब शोहरत, देखिए तस्वीरें।

Published

on

WhatsApp

देश की चर्चित लोक गायिका और अपनी आवाज से लोगों को अपना मुरीद बनाने वाली मैथिली ठाकुर ने काफी कम उम्र में खूब शोहरत कमाया है। मैथिली की मनमोहक आवाज की पूरी दुनिया दीवानी है। उनकी जादुई आवाज को सुन लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं लिहाजा वह अधिकतर पारंपरिक लोकगीत गाती नजर आती है।

संस्कृति को संजोने वाली स्टार गायिका मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी के बेनीपट्टी में हुआ। मैथिली अधिकतर छठ गीत, बॉलीवुड कवर और अन्य पारंपरिक लोक गीत नजर आती है।

आपको बता दें कि मैथिली ठाकुर की संगीत का सफर साल 2011 में शुरू हुआ। वह इसी वर्ष ज़ी टीवी में प्रसारित लिटिल चैंप्स नामक एक रियलिटी शो में नजर आई। लेकिन इससे पूर्व में भी वह कई स्थानीय प्रोग्राम्स में अपना जलवा दिखा चुकी है।

यही से मैथिली ठाकुर को लोकप्रियता मिलने लगी। वर्ष 2017 में उनकी लोकप्रियता तब बढ़ी जब मैथिली में राइजिंग स्टार के पहले सीजन में हिस्सा लिया। बताते चलें कि हाल ही में भारत सरकार ने मैथिली ठाकुर को इलेक्शन के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। जादुई आवाज की धनी मैथिली ठाकुर विदेश में भी कार्यक्रम हेतु जाती है।