Connect with us

YOJANA

Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25: बिहार मे धान अधिप्राप्ति 2024-25 के लिए आवेदन होने जा रहा शुरू, देखें आवेदन प्रक्रिया और सभी जरूरी जानकारी।

Published

on

Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25
WhatsApp

राज्य खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बिहार के सभी किसानों के लिए Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है, जो 2024-25 तक चलेगी। किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा अगर वे अपने उत्पादों को व्यापार मंडल या धान पैक्स में बेचना चाहते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसान को किसान पंजीकरण करना आवश्यक है। जिन किसानों का किसान पंजीकरण नहीं है, उन्हें डीबीटी कृषि बिहार के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने इस स्कीम के बारे मे पूरी जानकारी देने की कोशिश की है, रैयत किसानों के लिए आवेदन कैसे करें? और नीचे इस योजना के तहत वे कितना धान बेच सकते हैं, उसकी पूरी जानकारी दी गई है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अधिक जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25 Scheme overview

Scheme Nameबिहार धान अधिप्राप्ति
Departmentsराज्य खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
Dhan Adhiprapti Rates:साधारण धान :- 2300/- रु. प्रति क्विंटल
धान (ग्रेड -ए) :- 2320/- रु. प्रति क्विंटल
Application Started From:November 2024
Application Last Date:February 2025
Application Mode:Online

Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25 क्या है ?

राज्य खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार धान अधिप्राप्ति योजना के तहत किसानों से उचित मूल्य पर धान खरीदता है। इसके लिए किसानों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होता है, फिर बिहार सरकार धान खरीदती है। यदि आप भी किसान हैं और आप भारी मात्रा में धान बेचना चाहते हैं और उसे पैक्स या व्यापार मंडल में उचित मूल्य पर बेचना चाहते हैं, तो आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार कृषि इनपुट अनुदान ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखें आवेदन प्रक्रिया, स्थित समेत सबकुछ।

इस योजना के तहत इस वर्ष सरकार ने धान की फसल को दो श्रेणियों में बांटा है। (1) साधारण धान और (2) धान (ग्रेड-ए) का मूल्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। धान (ग्रेड-ए) सर्वोत्तम है। इसलिए इसका मूल्य सामान्य धान से अधिक है। रयत और गैर-रयत किसानों को अलग-अलग धान की मात्रा दी गई है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

प्रकारमूल्य
 साधारण धान2300/- रु. प्रति क्विंटल
धान (ग्रेड -ए)2320/- रु. प्रति क्विंटल

Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25 के तहत कितनी धान की बिक्री की जा सकती है?

बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही इस स्कीम के तहत रैयत और गैर रैयत किसानों द्वारा अधिकतम कितने धान की बिक्री की जा सकती है इसका निर्धारण किया गया है जो इस प्रकार से है:-

रैयतगैर रैयत (बटाईदार)
अधिकतम धान की मात्रा 250 क्विंटलअधिकतम धान की मात्रा 100 क्विंटल

Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25 के लिए क्या हैं जरूरी दस्तावेज?

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • खेत संबधित दस्तावेजो की स्व-सत्यापित छायाप्रति
  • आय,जाति और निवास प्रमाण पत्र
  • चालु मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25 के आवेदन के लिए  DBT Agriculture Bihar Portal  पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें।
  2. साइट विज़िट करने के बाद मेनू मे किसान कॉर्नर का लिंक मिलेगा जिसमे आपको Bihar Dhan Adhiprapti का लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  3. लिंक ओपन करने के बाद नया पेज ओपन होगा, नए पेज पर आपको अपना किसान पंजीकरण नंबर डाल कर सर्च करना होगा।
  4. सर्च के बाद आपको इस योजना के लिए फॉर्म खुलेगा जिसमे सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करना होगा।
  5. भरी हुई जानकारी दोबारा चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।

Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25 के क्विक लिंक्स।

Official Website:Click Here
Check Official Notice:Click Here
Apply Online:Click Here