Connect with us

ENTERTAINMENT

भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा थी आकांक्षा दुबे, दुनिया छोड़ जाने की खबर से फैंस हुए मायूस

Published

on

WhatsApp

भोजपुरी इंडस्ट्री से एक मनहूस खबर सामने आई है। युवा और स्टार भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फंदे लगाकर दुनिया को अलविदा कह ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस में थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, सारनाथ थाना इलाके के सोमेंद्र होटल में एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फंदे लगाई। आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना इलाके के परसीपुर की रहने वाली थी। भोजपुरी जगत का वह जाना माना चेहरा थीं।

उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ काम किया था। समर सिंह के साथ उनके कई सुपरहिट गाने हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के सुपरहिट गानों पर परफॉर्म किया है और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को काफी सारे सुपरहिट गानों का हिस्सा रह चुकी हैं। आकांक्षा की अदाकारी लोगों को काफी पसंद आते थे और उनका अच्छा खासा फैन बेस था।

जिस दिन यानी 26 मार्च को आकांक्षा ने दुनिया को अलविदा किया उसी दिन भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ था। इस सॉन्ग का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं’ है। बता दें कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही इस पर खुलासा होने जा रहा है।