Connect with us

BIHAR

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बचपन के दोस्त से रचाई शादी, जाने रोहित की लव स्टोरी।

Published

on

WhatsApp

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की गिनती दुनिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाजों में होती है। शर्मा ने साल 2007 में आयरलैंड के विरुद्ध वनडे मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू किया। उन्होंने साल 2013 में अपना टेस्ट पर्दापण किया और 2007 में ही अपने टी20 करियर की शुरुआत की। रोहित आक्रामक कप्तान और तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। हिटमैन ने एकदिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरा शतक जमाया है।

बता दें कि रोहित शर्मा ने 2007 में इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया और तब से ही टीम के कप्तान हैं। रोहित के अगुआई में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का टाइटल जीता है। वह आईपीएल में एमआई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित कई प्रोडक्ट के ब्रांड एंबेसडर भी हैं और उन्होंने कई एड में काम किया है।

रोहित शर्मा का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में 30 अप्रैल 1987 को हुआ था। वह एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं, उनके पिताजी गुरुनाथ शर्मा ट्रांसपोर्ट फर्म में केयरटेकर के पद पर कार्यरत थे और उनकी माता पूर्णिमा शर्मा एक गृहिणी हैं। परिवार में एक बड़ा भाई विशाल शर्मा है। शर्मा बंबई के पश्चिमी उपनगरों में बोरीवली के छोटे से शहर में पले-बढ़े। उन्होंने छोटी आयु में क्रिकेट खेलने की शुरुआत कर दी थी और उनके फैमिली ने पूरे करियर में भरपूर साथ दिया।

बता दें कि रोहित शर्मा ने साल 2015 में रितिका सजदेह से शादी रचाई, जो पेशे से स्पोर्ट्स मैनेजर हैं। रितिका बचपन की फ्रेंड रही हैं। शर्मा की एक बेटी है, जिसका नाम समैरा शर्मा है। समैरा का जन्म दिसंबर 2018 में हुआ।

रोहित एक निजी व्यक्ति के रूप में भी जाने जाते हैं और अपने फैमिली लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। उन्हें ज्यादातर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैमिली की तस्वीरें शेयर करते देखा जाता है। शर्मा की फैमिली हमेशा उनके क्रिकेट करियर का भरपूर समर्थन करता रहा है।