Connect with us

ENTERTAINMENT

बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार राजपाल यादव करोड़ों की संपत्ति के है मालिक, जानिए इनका नेटवर्क और देखिए तस्वीरें।

Published

on

WhatsApp

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव 52 वर्ष के हो गए हैं। 16 मार्च 1971 को यूपी में जन्मे राजपाल यादव हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लगभग ढाई दशक से सक्रिय है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल क्या करे’ से किया था। बॉलीवुड में वे लगभग 24 वर्षों से कम कर रहे हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ के शाहजहांपुर में जन्मे इस कॉमेडियन ने बॉलीवुड में खुद को अपने दमदार अभिनय के बदौलत साबित किया।

बॉलीवुड में राजपाल ऐसे कॉमेडियन रहे हैं जिन्होंने किसी बड़े एक्टर की तरह पहचाना साबित किया और उन्हें इस तरह का शोहरत भी प्राप्त हुआ। 52 वर्षीय राजपाल के बर्थडे के मौके पर आज हम उनकी टोटल नेट वर्थ और उनकी कमाई के जरियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

राजपाल यादव ने दर्शकों के बीच अपनी पहचान शानदार अदाकारी और जबरदस्त कॉमेडी के बदौलत बना चुके हैं। लोगों को उनकी कॉमेडी खूब अच्छी लगती है। राजपाल नकारात्मक रोल में भी दिख चुके हैं। उन्होंने मूवी ‘जंगल’ में एक नेगेटिव रोल निभाया था।

राजपाल ने अपने 24 वर्ष के फ़िल्मी करियर में काफी शोहरत के साथ ही खूब दौलत भी कमाई है। एक्टर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मिली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी टोटल संपत्ति 50 करोड़ रुपये है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां और शानदार घर है।

जानकारी के मुताबिक, एक्टर राजपाल यादव हर साल लगभग 4 करोड़ रुपये कमाते हैं। हर महीने उनकी कमाई लगभग 35 लाख रुपये होती है। वह एक फिल्म के लिए 2 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। उनकी कमाई का माध्यम भी विज्ञापन है। वे एक ब्रान्ड एंडोर्समेंट के लिए लगभग एक करोड़ चार्ज करते हैं।

राजपाल की दमदार फिल्मों पर ध्यान डाल लेते है। उनके खाते में मस्त, कंपनी, शूल, प्यार तूने क्या किया, जंगल, लाल सलाम, चांदनी बार, रोड, हंगामा, एक और एक ग्यारह, वास्तुशास्त्र, खट्टा मीठा, गरम मसाला, हंगामा 2, भागमभाग, अंडरट्रायल सहित कई फ़िल्में है‌।