ENTERTAINMENT
परिवार के साथ लंदन में आलिया ने मनाया बर्थडे, शेयर की ये खास तस्वीरें
																								
												
												
											बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट ने अपना 30वां बर्थडे लंदन में मनाया। उन्होंने पूरी फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने बर्थडे की जो तस्वीरें साझा की हैं, उसमें वह केक के सामने विश मांगती हुई नजर आ रही हैं। आलिया पिंक कलर की स्वेटर और बेशकीमती जैकेट पहनी हुई थी। ब्रैंडेड कपड़े पहनी आलिया के चेहर पर खूब रौनक थी और वह पति रणबीर को गले लगाए हुए काफी खुश दिख रही थीं।

आलिया भट्ट ने अपना बर्थडे काफी सादगी से बगैर किसी खास तामझाम के मनाया। आलिया ने अपने जन्मदिन पर क्या किया, इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर दिखाई।
आलिया भट्ट ने जो फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है, उसमें केक पर तीन कैंडिल लगी हुई है। पिंक कलर के कपड़े पहनी एक्ट्रेस केक काटने से पूर्व हाथ जोड़कर विनती करती नजर आ रही है।

उन्होंने अपनी बहन शाहीन भट्ट की फोटो भी साझा की है। बता दें कि शाहीन ने 15 मार्च को अपनी बहन के जन्मदिन पर ‘हैप्पी इंटरनेशनल आलिया भट्ट डे’ लिखकर मजाकिया अंदाज में बर्थडे विश किया था।

बता दें कि आलिया भट्ट ने बीते वर्ष मार्च में रणबीर कपूर से शादी रचाई थी। नवंबर महीने में आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम राहा है। बातों वर्क फ्रंट की करें तो आलिया जल्द ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ नजर आएंगी।
																	
																															