ENTERTAINMENT
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल मना रहे हैं अपना बर्थडे, गरीबी को पीछे छोड़ बने ट्रेंडिंग स्टार
																								
												
												
											भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव का आज जन्मदिन है। 15 मार्च 1986 को बिहार के सिवान में जन्मे खेसारी ने अपने अभिनय और गायिका प्रतिभा के दम पर खूब दौलत और शोहरत कमाया है।

साधारण परिवार में जन्मे इस अभिनेता ने काफी संघर्ष किया है और अपने मेहनत के बदौलत इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। खेसारी का जन्म काफी निर्धन फैमिली में हुआ था और उनके पापा मंगरु यादव मजदूरी करते थे। खेसारी खुद दिल्ली में पत्नी के साथ लिट्टी चोखा बेचा करते थे।

खेसारी गांव-घर में जगह-जगह पर स्टेज शो करते थे जिसके बदले उन्हें मामूली 100 से 200 रूपया मिलता था। खेसारी में खुद खुलासा किया था कि वह पैसे की वजह से दूध में पानी मिलाकर बिक्री करते थे। उन्होंने साल 2006 में चंदा देवी से शादी की। उनकी पत्नी लाइमलाइट से दूर रहती है।
																	
																															