BIHAR
बिहार में सात नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू, राज्य में बेहतर होगी कनेक्टिविटी
 
																								
												
												
											बिहार के लोगों को नई सौगात मिलने वाली है। दरअसल बिहार में सात नेशनल हाईवे के निर्माण की शुरुआत जल्द ही की जाएगी। विगत दिनों ही इसके निर्माण को लेकर टेंडर जारी किया गया था। इन एनएच के निर्माण से बिहार के लोगों को काफी लाभ होगा। इसके साथ ही विभिन्न शहरों और अन्य राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी।
विगत 31 मई के दिन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन द्वारा दी गई है। इस बैठक में बिहार की एनएच परियोजनाओं को तीव्रता प्रदान करने की बात की गई। इसके फलस्वरूप विगत एक महीने में कुल 229.282 किमी की सात परियोजनाओं का टेंडर जारी किया गया है। इसके लिए लगभग 12604.51 करोड़ रूपए का बजट पेश किया गया है। यह बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि है।

वर्तमान समय में एनएचएआई द्वारा तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कुल 118.459 किमी लंबी सड़क के निर्माण की निविदा जारी किया गया है। इसकी कुल लागत 2097.41 करोड़ रूपए है। इसके निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए दो वर्ष का समय निर्धारित किया गया है। वहीं चोरमा से बैरगानियां, बकौर-परसरमा-बनगांव-बैरियाही-महिसी और मानिकपुर से साहेबगंज तक सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए 353.09 करोड़ रूपए का बजट तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त जेपी सेतु के समानान्तर सिक्स लेन पुल के लिए भी टेंडर जारी किया गया है।
 
																	
																															