Connect with us

BIHAR

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर फोरलेन और हाजीपुर बाईपास का निर्माण कार्य 7 साल बाद शुरू, जाने कब पूरा होगा निर्माण

Published

on

WhatsApp

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर फोरलेन एवं हाजीपुर बाईपास के निर्माण के लिए चौथी डेडलाइन भी असफल रही। अब इसके निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए मार्च 2023 तक का समय दिया गया है। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से नई डेडलाइन दी गई है।

अकेले इसी वर्ष इस प्रोजेक्ट के कार्यों को पूर्ण करने की दो डेडलाइन असफल रही है। मार्च 2022 इसकी पहली डेडलाइन थी परंतु कार्य पूर्ण नहीं होने की वजह से पुनः 30 जून 2022 तक का समय दिया गया था। इसके बाद भी इसका पूर्ण नहीं हो पाया है। इससे पहले दिसंबर 2021 में इसकी शुरुआत होने का अनुमान था।

प्रतीकात्मक चित्र

हाजीपुर–मुजफ्फरपुर फोरलेन की लंबाई 63.17 किमी है जिसके निर्माण के लिए 671 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। वर्ष 2010 में ही इस फोरलेन प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू किया गया था परंतु भूमि अधिग्रहण की बाधाओं की वजह से वर्ष 2013 से 2020 तक कार्य स्थगित रहा। इसके बाद एनएचएआई की ओर से डी–स्कोप की श्रेणी में शामिल कर इस प्रोजेक्ट को बंद करने का निर्णय लिया गया।

परंतु पथ निर्माण विभाग की ओर से पहल की गई जिसके पश्चात 27 जून 2020 से प्रोजेक्ट का कार्य शुरू किया गया। वहीं भूमि अधिग्रहण से संबंधित समस्याओं का भी निवारण लगभग हो गया है। इसके 63.17 किमी में से लगभग 54 किमी लंबाई में सड़क का निर्माण किया जा चुका है।

इसके शेष 7 किमी का कार्य अभी भी शेष है। दूसरी ओर हाजीपुर बाईपास का भी निर्माण किया जाएगा जिसकी लंबाई 17 किमी होगी। इसपर 180 करोड़ रूपए खर्च होने का अनुमान है। इसके 6 किमी बाईपास का निर्माण 8 वर्ष पूर्व ही पूर्ण किया जा चुका है। परंतु एनएच-102 के ऊपर फ्लाईओवर, दाे बड़े पुल और एक रेल ओवरब्रिज का निर्माण अभी भी पूर्ण नहीं हुआ है।