Connect with us

BIHAR

समस्तीपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण कार्य पूर्ण, इसदिन सीएम नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन।

Published

on

WhatsApp

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड में स्थित नरघोघी गांव में इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके निर्माण कार्य में कुल 75 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं 14 अक्टूबर के दिन सीएम नितीश कुमार द्वारा इस कॉलेज का उद्घाटन किया जाएगा। शिलान्यास के समय वर्ष 2019 से ही यहां पढ़ाई शुरू हो गई थी।

उस समय कॉलेज में तीन विषयों के लिए नामांकन शुरू किया गया जिसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल की पढ़ाई शामिल है। इसके लिए कॉलेज में 240 सीटों का प्रावधान किया गया था। वहीं वर्तमान समय में वर्ष 2022 में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की भी मंजूरी दे दी गई है जिसमें 60 सीटें होंगी।

इस प्रकार अब कॉलेज में इंजीनियरिंग की 300 सीटों पर छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जाएगा। वहीं ईबीसी श्रेणी के छात्रों के लिए 5 प्रतिशत सीट आरक्षित है। खबर के अनुसार अब तक वर्ष 2019 से तीन सत्र के विद्यार्थी मुजफ्फरपुर के एमआईटी में शिक्षण प्राप्त कर रहे थे जबकि नए भवन में नए सत्र से पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।

वर्तमान सत्र 2022 में पहली काउंसलिंग से जेई मेन्स पास 52 छात्रों का नामांकन पूरा किया गया है। 11 से 13 अक्टूबर तक दूसरी काउंसिलिंग की जाएगी। इस काउंसलिंग में केवल जेई मेन्स में उत्तीर्ण छात्रों को लिया जाएगा। इंजीनियरिंग कॉलेज में 300 छात्र और 200 छात्राओं की क्षमता के छात्रावास का निर्माण पूरा कर लिया गया है। 14 अक्टूबर के दिन कॉलेज के उद्घाटन किया जाएगा जिसके पश्चात 15 अक्टूबर से छात्रावास में छात्रों के रहने की शुरुआत हो जाएगी। छात्रावास के लिए 15 हजार रुपए प्रतिवर्ष के अतिरिक्त 3500 प्रतिमाह मेस शुल्क देना होगा।

प्राचार्य डॉ. चन्द्र भूषण महतो के अनुसार 14 अक्टूबर के दिन सीएम द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज की विधिवत शुरूआत की जाएगी। यहां इस वर्ष कम्प्यूटर साइंस की 60 सीटें जोड़कर अब 300 सीटों पर चार क्षेत्रों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होगी। इस संकाय से यहां वर्ग संचालन होगा। इसी महीने से छात्रावास की भी शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।