Connect with us

BIHAR

वैशाली और समस्तीपुर के साथ इन जिलों में बारिश होने के आसार, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

Published

on

WhatsApp

बिहार में मानसून की शुरुआत होने के पश्चात विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। विगत रविवार के दिन ही पटना में बारिश हो चुकी है। बिहार राज्य के अधिकांश जिले में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। पटना में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा विभिन्न जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में वैशाली, जमुई, सारण, बांका, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया और बेगूसराय जिला शामिल है। इन जिलों में हल्की से मध्य बारिश होने के संभावना है। लगभग 36 जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं विगत दो दिनों में बिजली के गिरने से 17 व्यक्तियों को मृत्यु की खबर सामने आई है। सीएम नितीश कुमार के द्वारा दुख जाहिर करते हुए आर्थिक सहायता करने का ऐलान किया है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया जिले में अधिक बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में इन जिले के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं मौसम विभाग द्वारा आज पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, सारण, गोपालगंज, बक्सर, आरा जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी ओर सासाराम, भभुआ, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बेतिया, अरवल, मोतिहारी, औरंगाबाद और सीवान में वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है।

रविवार के दिन बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना का तापमान 36.1 डिग्री, नालंदा का तापमान 36.9 डिग्री, दरभंगा का तापमान 35 डिग्री और सीतामढ़ी का तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा। बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है।

बिजली गिरने की वजह से बिहार में 17 लोगों की मृत्यु हुई। रविवार के दिन सीएम द्वारा उनके मृत्यु पर दुख व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। वहीं भागलपुर जिले में शनिवार रात से सबसे अधिक छह लोगों की मौत हुई है।
वहीं वैशाली जिले में तीन, बांका और खगड़िया जिले में दो और मुंगेर, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में एक-एक लोग की मृत्यु की खबर मिली है।

पटना में मानसून की वजह से बारिश का समय शुरू हो गया है जिससे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। ऐसे में इस समस्या के निवारण के लिए नगर निगम की क्विक रिस्पांस टीम द्वारा इसपर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पटना नगर निगम द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। फोन पर शिकायत मिलने के 15 मिनट के अंतराल में ही क्विक रिस्पॉन्स टीम मदद के लिए उपस्थित होगी। ये व्यवस्था अस्थाई है।