Connect with us

BIHAR

लाता मंगेशकर की अधूरी रह गई प्रेम कहानी, जानिए इश्क था तो शादी क्यों नहीं कि, आखिर क्यों रही उम्रभर कुवारी

Published

on

WhatsApp

स्वर कोकिला कहि जाने वाली सिंगर लता मंगेशकर अपनी आवाज से लोगों में दिलों जगह बनाई है। आज हम आपको बताएंगे उनकी लव स्टोरी के बारे में, आखिर उन्होंने शादी क्यों नहीं की? क्या उन्हें किसी से प्यार हुआ था? अगर हुआ भी था तो फिर शादी क्यों नहीं की। हालांकि लता मंगेशकर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लता अपनी आवाज की मिठास से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनके गाने ऐसी होती है कि लोगों को भी प्यार का एहसास हो जाता है। वही कभी- कभी उनके गाने ही अकेलापन भी महसूस करा देते है। तो ऐसे में चलिए आज हम जानते है अपनी आवाज से लोगों में मन में अलग- अलग इमोशंस पैदा करने वाली गायिका लता मंगेशकर की लव स्टोरी के बारे में।

आपको बता दें कि लता मंगेशकर ना सिर्फ भारतीय बल्कि हर उस इंसान के दिल में बसती हैं जिसे सुरों से मोहब्बत है। उनका जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। घर की हालत ठीक नहीं थी जिस कारण उन्हें कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और जुनून से यह मुकाम हासिल किया है, आज लोग उन्हें क्वीन ऑफ़ मेलोडी नाम से बुलाते है। लता मंगेशकर ने 30 से भी अधिक भाषाओं में 10 हजार से भी अधिक नग्मे गाए हैं, और उन्हें 1989 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया था, फिर 2001 में उन्हें भारत के सबसे बड़े अवार्ड भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।

लता जी के फैंस के मन में एक प्रश्न जरूर आता होगा कि आखिर लता जी ने शादी क्यों नहीं की? तो आज हम आपको बताएंगे इनके मोहब्बत के बारे में। कहा जाता है कि लता जी को भी किसी से प्यार हुआ था किन्तु शादी नहीं हो पाई थी। उनकी प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई। सूत्रों के अनुसार लता मंगेशकर को डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से प्यार हुआ था। महाराजा राज सिंह लता जी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे। लता मंगेशकर जिससे प्यार करती थीं उन्हें क्रिकेट का भी काफी शौक था। उन्होंने लगभग 16 वर्ष तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेला है। इसके बाद राज सिंह 20 वर्षो तक BCCI से भी जुड़े रहे।

वे दो कार्यकाल तक नेशनल टीम के सलेक्टर भी रहे और 4 बार भारतीय टीम के विदेश दौरे का प्रबंधन किया। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि राज सिंह ने अपने माता-पिता से वादा किये थे कि वो किसी भी आम घराने की लड़की शादी नहीं करेंगे और इसी कारण वे आखिरी वक्त तक अपने माता-पिता से किए वादे को निभाते रहे और उनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि लता मंगेशकर का कहना है कि उन्होंने घर की ज़िम्मेदारियों की वजह स शादी नहीं की। बहुत कम उम्र में ही उनके ऊपर घर की बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां आ गई थीं। इसीलिए वे कभी शादी के बारे में नहीं सोचा।