Connect with us

BIHAR

रोहतास की बेटी निशी ने जैबलिन थ्रो में मारी बाजी, जीता गोल्ड मेडल, चैंपियनशिप में किया बेहतरीन प्रदर्शन

Published

on

WhatsApp

बिहार के युवाओं में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ऐसा की कुछ कर दिखाया है रोहतास जिले के एक मजदूर की बेटी निशी कुमार ने। दरअसल निशी ने ईस्ट जोन एथलेटिक चैंपियनशिप में बिहार की ओर से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। निशी कुमारी तिलौथू के महराजगंज की रहने वाली हैं। इन्होंने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार को गर्व महसूस कराया। 9 सितंबर से पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के 13 राज्यों से कुल 800 खिलाड़ी शामिल थे।

इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय और अंडमान निकोबार के खिलाड़ी शामिल थे। इस प्रतियोगिता का आयोजन चार वर्गों में किया जा रहा। निशी ने इससे पहले भी बिहार की ओर से जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में रजत पदक और कांस्य पदक प्राप्त किया है। निशि के पिता रमेश चौधरी एक मजदूर हैं व उनकी माता सरिता देवी गृहणी हैं।

निशी सरस्वती विद्या मंदिर, तिलौथू से पढ़ाई कर रही हैं। निशी ईस्ट जोन एथलीट चैंपियन शिप में बिहार की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक विजेता बनीं है।विद्यालय के प्रकल्प प्रमुख जंगलेश प्रसाद चौरसिया के अनुसार इस प्रतियोगिता में निशी कुमारी के बेहतरीन प्रदर्शन से विद्यालय गर्व महसूस कर रहा है। विद्यालय परिवार इसके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। निशि की इस सफलता पर उसके गांव सहित प्रखण्ड भर के लोगों ने उसे बधाई देते हुए कहा है कि हमारी शुभकामनाएं है कि निशि आने वाले दिनों में देश का प्रतिनिधित्व करे।