Connect with us

BIHAR

मुजफ्फरपुर में किया जाएगा अखाड़ाघाट पुल के समानांतर नए पुल का निर्माण, केंद्र सरकार द्वारा दी गई स्वीकृति

Published

on

WhatsApp

मजफ्फरपुर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। मजफ्फरपुर में केंद्रीय सड़क निधि योजना के तहत जल्द ही एक और उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा अखाड़ाघाट पुल के बिलकुल समान होगा। इसके निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है। इस पुल की लंबाई 600 मीटर होगी जिसके निर्माण में 42.77 करोड़ रूपए खर्च होने का अनुमान है।

दो साल पहले भेजा गया प्रस्ताव:

लगभग दो वर्ष पूर्व ही अखाड़ाघाट पुल के पूर्वी छोर पर इस पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए दो वर्ष
पहले जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। इस पुल का निर्माण केवल ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए किया जा रहा है। इसपर सहमति मिलने पर यह पुल गंडक से शहर जोड़ने वाली तीन बड़ी पुलों में शामिल हो जाएगा। चंदवारा में पुल का निर्माण अंतिम चरण में है।

दो साल पहले हुई थी मिट्टी जांच:

बढ़ते ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के पास पुल निर्माण का विभाग प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा भेजा गया। इसके बाद पुल निर्माण निगम के द्वारा मिट्टी की जांच कराया गया।

अखाड़ाघाट पुल पर हर दिन लगता है ट्रैफिक:

प्रत्येक दिन अखाड़ाघाट पुल पर जाम की समस्या बना रहता है। शादी और उत्सव के मौसम में इस पुल से जाने में काफी दिक्कतें होती है। इसके अलावा पुल पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। जीरोमाइल की ओर से आने वाले लोग तीन चार किमी घूमकर दादर पुल बैरिया होकर शहर में आते हैं।

इन इलाकों को होगा फायदा:

यह पुल उत्तर पूर्वी क्षेत्र से आने वाले लोगों को काफी लाभ देगा। अब केवल दो पुल होकर लोग सरैयागंज टावर होकर शहर आ सकते है। वहीं लोग तीसरे पुल की मदद से तीसरे पुल की मदद से बनारस बैंक चौक होकर आ जा सकेंगे।

क्या कहा नितिन नविन ने:

अखाड़ाघाट के समानांतर एक और पुल निर्माण के लिए
केंद्र सरकार की ओर से राशि की स्वीकृति दे दी गई है। इस बात की जानकारी बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन द्वारा दी गई। इस पुल का निर्माण 42.77 करोड़ रुपये में किया जाएगा। चंदवारा पुल को भी जल्द चालू किया जायेगा।