Connect with us

BIHAR

मुजफ्फरपुर में अखाड़ाघाट पुल के निकट आरसीसी पुल और इन 8 जिलों में बाईपास चौड़ीकरण की मिली मजूरी।

Published

on

WhatsApp

बिहार के आठ जिलों के 120 किमी की लंबाई में सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इन सड़कों का चौड़ीकरण केंद्रीय अवसंरचना निधि के अंतर्गत किया जाएगा जिसके लिए 1097 करोड़ 50 लाख रूपए का बजट तैयार किया गया है। वहीं पथ निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इन सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इस कार्य को पूरा करने के लिए अगले वित्तीय वर्ष तक का समय दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिहार के आठ जिले की 11 सड़कों और एक पुल का काम होना है।

इसी वित्तीय वर्ष में ही पटना के अलावा बिहार के बक्सर, जहानाबाद, मधुबनी, मुजफ्फरपुर सीवान, छपरा और गया जिले के इन सड़कों के निर्माण कार्य की कवायद शुरू कर दी जाएगी। इस कार्य को लेकर स्वीकृत राशि को दो वित्तीय वर्ष में खर्च किया जाएगा। इसमें से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 443 करोड़ 56 लाख रुपए और अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 653 करोड़ 94 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। चौड़ीकरण के अंतर्गत सड़कों को न्यूनतम दो लेन किया जाएगा। किसी स्थान पर इससे अधिक चौड़ाई होने की संभावना होने पर उसे भी चौड़ा किया जाएगा।
पथ निर्माण विभाग के कार्य प्रमंडल के सहयोग से सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य किया जाएगा।

वहीं बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के जरिए मुजफ्फरपुर जिले के अखाड़ाघाट में एक आरसीसी पुल का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कार्यपालक इंजीनियरों को निकासी और व्ययन ऑफिसर नियुक्त किया गया है। विभाग द्वारा प्रत्येक महीने इन सड़कों की प्रगति की समीक्षा की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता को सौंपी गई है। समीक्षा के पश्चात उसकी जानकारी भारत सरकार को दी जाएगी। इस प्रस्ताव पर लोक वित्त कमिटी की भी सहमति मिल गई है जिसके पश्चात राज्य कैबिनेट से भी इसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है।