Connect with us

TECH

महिंद्रा जल्द पेश करेगा 456 किमी की रेंज वाला अपना पहला इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत और फ़ीचर्स।

Published

on

WhatsApp

भारतीय बाजार में कार निर्माण के क्षेत्र में महिंद्रा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी बीच महिंद्रा कंपनी की ओर से अपनी प्रथम इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 को पेश किया गया है जो कि महिंद्रा की वर्ष 2020 के ऑटो एक्सपो में पेश की गई eXUV300 मॉडल पर आधारित है। वहीं कंपनी की ओर से द्वारा किया गया है कि यह एसयूवी 456 किमी की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी की ओर से इस कार को अगले वर्ष के जनवरी महीने में लॉन्च करने की बात कही गई। वहीं वर्तमान वर्ष के दिसंबर महीने तक लगभग 16 शहरों में इस कार की टेस्ट ड्राइव की शुरुआत कर दी जाएगी। इन 16 शहरों में लॉन्च के पश्चात तुरंत डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी।

इस ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई 4200मिमी और चौड़ाई 1821 मिमी है। यह चौड़ाई सेगमेंट में सबसे अधिक है। इसके अतिरिक्त इस कार में 2600 मिमी के बेस्ट-इन-क्लास व्हीलबेस और 378 लीटर की बूट क्षमता दी गई है। इस कार में ब्रोंज ट्विन पीक्स लोगो लगा हुआ है। इस एसयूवी में हाई ग्लॉस अलॉय-व्हील्स देखने को मिलता है जिसमें डायमंड-कट हाई-कॉन्ट्रास्ट सरफेस ट्रीटमेंट है।

महिंद्रा एक्सयूवी 400 में नया फ्रंट-एंड देखने को मिलता है। ग्रिल को एलईडी हेडलाइट्स के साथ डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ लाया गया है। इसके साथ ही इसमें रेडिएटर ग्रिल के स्थान पर नया प्लास्टिक इंसर्ट मिलता है। इस एक्सयूवी 400 में पांच कलर के विकल्प दिए गए हैं। महिंद्रा एक्सयूवी 400 पांच रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसमें आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू, सैटिन कॉपर फिनिश में डुअल टोन रूफ का विकल्प दिया गया है।

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में P67 प्रमाणित 39.4kWh का बैटरी पैक दिया गया है जिसे एक बार चार्ज करने पर 456 किमी की दूरी तय कर सकता है। इसके अलावा यह 147.5bhp की पावर और 310 Nm का टॉर्क उत्पन्न करने की क्षमता रखता है जो सेगमेंट का बेस्ट टॉर्क आउटपुट भी है। एक्सयूवी 400 की अधिकतम गति 150 किमी है और केवल 8.3 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक एसयूवी को चार्ज करने के लिए डीसी फास्ट चार्जर दिया गया है। इस चार्जर की मदद से बैटरी को मात्र 50 मिनट में 80 प्रतिशत से चार्ज किया जा सकता है। वहीं 7.2 kW/32A आउटलेट से केवल 6 घंटे 30 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसे घर के सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है। एक मानक 3.3 kW/16A घरेलू सॉकेट एसयूवी से पूरी तरह से चार्ज करने में 13 घंटे का समय लगता है।

भारत में नई Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी को वर्ष 2023 के जनवरी महीने में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 18 लाख रुपए से 25 लाख रूपए के बीच होने की संभावना है। भारत में इसका मुकाबला हुंडई कोना ईवी और टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स जैसे मॉडल्स से होगा।