Connect with us

BIHAR

भागलपुर स्मार्ट सिटी योजना के लिए प्रस्तावित 396 करोड़ रूपए राशि की समाप्ति, शहरी मंत्रालय को लिखा गया पत्र

Published

on

WhatsApp

भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को भागलपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए आवासन एवं शहरी मंत्रालय द्वारा 396 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई थी। परंतु इसके प्रथम किस्त की राशि समाप्त हो चुकी है। इस योजना पर कार्य के लिए दूसरी और तीसरी किस्त के आवंटन के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आवासन एवं शहरी मंत्रालय को पत्र लिखा गया है।

खबर के अनुसार इस योजना के लिए शीघ्र ही दूसरी और तीसरी किस्त की राशि आवंटित की जाएगी। इस बात की जानकारी भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पीआरओ पंकज कुमार द्वारा दी गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके प्रथम किस्त की राशि लगभग 396 करोड़ की राशि खत्म हो गयी है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में शामिल एजेंसी काफी बड़ी एजेंसी है। उसके द्वारा काफी तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। शहर में स्मार्ट सिटी की बहुत सारी योजनाओं पर कार्य पूर्ण हो गया है।

पीआरओ के अनुसार शहर में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में सोलर लाइट सिस्टम की स्थापना की जा रही है।बहुत जगहों पर यह सिस्टम लग गया है। उन्होंने जानकारी दी कि शहर में तीव्र गति से स्मार्ट सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि शहर में सैंडिस कंपाउंड जल्द ही शहर के लोगों के खोला जायेगा।