Connect with us

BIHAR

भागलपुर से रांची के लिए सरकारी बसों का परिचालन होगा शुरू, टाइमिंग, रूट और कितना होगा किराया।

Published

on

WhatsApp

काफी जल्द ही भागलपुर से रांची के लिए पुनः सरकारी बस सेवा की शुरुआत हो रही है। एक सप्ताह में इसकी शुरुआत होगी जिसका परिचालन देवघर तक होगा। विगत दिनों ही स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की ओर से परिवहन निगम को दो बसों का परमिट दिया गया था। केवल काउंटर सिग्नेचर होना शेष है। यह बस भागलपुर के तिलकामांझी सरकारी बस डिपो से प्रातः 7:45 बजे खुलेगी और बौंसी, हंसडीहा, देवघर होते हुए संध्या 7:50 बजे रांची पहुंचेगी।

वहीं रांची से प्रातः 5:45 बजे खुलेगी और संध्या 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। फिलहाल के लिए देवघर के लिए 182 रुपए किराए के रूप में लिए जाएंगे। अभी के लिए सिर्फ निजी बसों का परिचालन हो रहा है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शाडिल्य के अनुसार भागलपुर से रांची तक के लिए किराए के रूप में 528 रूपए निर्धारित किया गया है।

काफी लंबे समय से लोगों द्वारा झारखंड के लिए बस सेवा की शुरुआत करने की मांग की जा रही थी। वहीं पटना मुख्यालय को 12 बसों का प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें 2 बसों को लेकर मंजूरी दी गई। ये दोनों बसें डिलक्स है जिसमें 42 सीट है। इससे दिन में रांची के लिए आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। ऐसा इसलिए भी क्योंकि सभी निजी बसें रात्रि में परिचालित होती है।

20 वर्षों में 108 गाड़ियाें से 18 गाड़ियों पर सिमटा निगम 47 वर्षों से परिवहन निगम कार्यालय में तैनात कंट्रोलर शंभू शर्मा ने बताया कि 90 के दशक में भागलपुर से रांची का किराया 66 रुपया ही था। अंतिम बार वर्ष 2000 में वहां के लिए बस का परिचालन हुआ था। पहले भागलपुर से राेज 108 गाड़ियां आसपास के जिले, कोलकाता, रांची, देवघर, हजारीबाग असदि के लिए खुलती थीं परंतु विगत 20 सालों में स्थिति बदल गई है। अभी परिवहन निगम की केवल 18 बसें परिचालित हैं।