BIHAR
भागलपुर से रांची के लिए शीघ्र ही बस सेवा की होगी शुरुआत, जाने बस का रुट और किराया।
 
																								
												
												
											भागलपुर से रांची के लिए शीघ्र ही बस सेवा की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया है। स्टेट ट्रांसपोर्ट ऑफ ऑथोरिटी से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भागलपुर तिलकामांझी मांझी डिपो को बिहार के लिए बस सेवा की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया है। रांची परमिट के लिए मंगलवार के दिन ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट ऑफ ऑथोरिटी से परमिट के लिए बुलाने पर यहां से कर्मी को भेजा जायेगा।
पथ परिवहन निगम की ओर से भागलपुर से रांची के रूट और किराए को भी निर्धारित कर दिया गया है। भागलपुर से रांची के लिए साढ़े पांच सौ रुपया और भागलपुर से देवघर के लिए 170 रुपया किराए के रूप में निर्धारित किया जाएगा।

भागलपुर से रांची के लिए सुबह 7:45 बजे बस चलेगी जो भागलपुर से ढाकामोड़, हंसडीहा, देवघर, चकाई, हजारीबाग होते हुए रांची पहुंचेगी। यह बस 11:45 बजे देवघर पहुंचेगी और 12:15 बजे देवघर से प्रस्थान करेगी और रात्रि के 7:50 बजे रांची पहुंचेगी। यही बस उसके अगले दिन सुबह 5:45 बजे रांची से भागलपुर होते हुए 1:45 बजे देवघर पहुंचेगी और 1:59 बजे देवघर से भागलपुर पहुंचेगी। देवघर के लिए हर दिन दो बस का परिचालन होगा जिसमें से बस सुबह 7:27 बजे और दूसरी 11:25 बजे खुलेगी। बस भागलपुर से जगदीशपुर, ढाकामोड़,हंसडीहा होते हुए देवघर पहुंचेगी।
इसके संबंध में पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार के अनुसार स्टेट ट्रांसपोर्ट ऑफ ऑथोरिटी की ओर से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भागलपुर तिलकामांझी मांझी डिपो को बिहार तक बस सेवा को लेकर मंजूरी दी गई है। रांची परमिट के लिए मंगलवार के दिन ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा।
 
																	
																															