Connect with us

BIHAR

बिहार से दिल्ली का सफर होगा आसान, इस जगह गंगा नदी पर आठ लेन पुल के निर्माण की कवायद हुई शुरू।

Published

on

WhatsApp

भरौली-हैदरिया के बीच गंगा नदी पर आठ लेन पुल निर्माण किया जाएगा। वर्तमान समय में वहां दो लेन पुल है जिसे ध्वस्त कर महात्मा गांधी सेतु के तर्ज पर सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण होगा। इसके साथ ही दो लेन पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही भरौली और हैदरिया के बीच आठ लेन पुल का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए वर्ष 2025 तक का समय निर्धारित किया गया है। इस पुल के निर्माण के बाद गंगा नदी पर पुल की संख्या 19 हो जाएगी। इसके निर्माण के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से इसे जोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को बक्सर से बलिया तक जाने में काफी सुविधा होगी।

आठ लेन में इस पुल के निर्माण होने से ट्रैफिक की समस्या नहीं होगी और आवागमन में सुविधा होगी। जानकारी के अनुसार इस सड़क की लंबाई 22.6 किमी होगी जिसके लिए लगभग 1769 करोड़ रूपए का बजट तैयार किया गया है। विगत दिनों ही भरौली- हैदरिया फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से मंजूरी दे दी गई है।

इस पुल का डीपीआर तैयार कर भूमि अधिग्रहण की शुरुआत की जा चुकी है। इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर के माध्यम से एजेंसी का चयन किया जाएगा जिसके बाद मार्च 2023 से निर्माण कार्य की शुरुआत होगी। सड़क निर्माण के साथ गंगा नदी पर निर्माधीन पुल का कार्य वर्ष 2025 में पूर्ण करने का लक्ष्य है।

पटना से बक्सर एलाइनमेंट पर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसकी लंबाई 125 किमी है। इसका निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। इसके निर्माण के पश्चात पटना से बनारस तक आवागमन आसान हो जाएगा। इसके साथ ही उत्तर बिहार के भी लोग छपरा- बनारस होते हुए बलिया-भरौली-गाजीपुर सड़क से बनारस पहुंच सकेंगे। फिलहाल के लिए पटना से बनारस के लिए आरा-मोहनिया होते हुए जाना पड़ता है। लखनऊ से गाजीपुर तक निर्माधीन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को भी बक्सर से जोड़ा जा रहा है। पटना से दिल्ली तक फोर या सिक्स लेन एनएच उपलब्ध होने से पटना से दिल्ली जाना आसान होगा।