Connect with us

BIHAR

बिहार राजस्व व भूमि सुधार विभाग में 2506 पदों पर होगी बहाली, जाने न्यूनतम योग्यता और आवेदन तिथि।

Published

on

WhatsApp

बिहार सरकार की ओर से बिहार में लोगों को रोजगार देने को लेकर निरंतर प्रयास जारी है। इसी बीच सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बिहार सरकार की ओर से नई सौगात मिलने वाली है। दरअसल 21 दिसंबर के दिन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चार विभिन्न भर्ती अधिसूचनाओं को जारी किया गया है।

विभाग द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना संख्या 01/2022, 02/2022, 03/2022 और 04/2022 के अनुसार विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन और विशेष सर्वेक्षण लिपिक के कुल 2506 पदों पर भर्ती की जाएगी। डीएलआरएस द्वारा विज्ञापित सभी पदों के लिए संविदा के आधार पर भर्ती की जाएगी। 31 मार्च 2024 तक संविदा की प्रक्रिया चलेगी और आवश्यकतानुसार इसके समय अंतराल में वृद्धि की जाएगी।

बिहार डीएलआरएस द्वारा 2500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया। इसमें भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in अथवा lrc.bih.nic.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। 27 सितंबर से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। वहीं आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

बिहार डीएलआरएस में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री तथा दो वर्ष का न्यूनतम अनुभव होना अनिवार्य है। वहीं उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं कानूनगो और अमीन पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी ओर क्लर्क पदों के लिए उम्मीदवार किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन सभी पदों के लिए 1 जनवरी 2022 से आयु सीमा गणना की जाएगी। बिहार के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट का भी प्रावधान है।