Connect with us

BIHAR

बिहार में मत्स्य पालन पर राज्‍य सरकार देगी 8 लाख तक आर्थिक मदद, जाने आवेदन प्रक्रिया।

Published

on

WhatsApp

बिहार के किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से बिहार सरकार की ओर से विगत कुछ वर्षों में कई निर्णायक कदम उठाए गए हैं। साथ ही बिहार सरकार की ओर से किसानों के अतिरिक्त पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी कई निर्णय लिए गए हैं। इसी बीच बिहार सरकार की ओर से पेन आधारित मत्स्य पालन के लिए किसानों को 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है।

विगत कुछ समय से ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन काफी लोकप्रिय हुआ है। मत्स्य पालन में कम लागत से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसी वजह से किसानों के लिए यह व्यवसाय पहली पसंद बनता जा रहा है। फिलहाल के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक संख्या में किसान द्वारा मत्स्य पालन की मदद से लाभ प्राप्त किया जा रहा है।

पेन आधारित मछली पालन इकाई की स्थापना के लिए बिहार सरकार द्वारा खर्च के रूप में 10 लाख 50 हजार रूपए निर्धारित की गई है। इसपर बिहार सरकार की ओर से 75 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। ऐसा अनुमान है कि मन, चौर और झील जैसे जल स्रोतों में मत्स्य पालन के लिए किसानों को 7 लाख 87 हजार 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

फिलहाल के लिए बिहार सरकार की इस योजना का लाभ मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी, सिवान, छपरा, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, किशनगंज, बेगुसराय, अररिया, मधेपुरा, दरभंगा और समस्तीपुर के किसान प्राप्त कर पाएंगे। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु बिहार मछली पालन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट fisheries.bihar.gov.in पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए 18 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु किसान मत्स्य विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 15545 अथवा 18003456268 पर कॉल कर सकते हैं।