Connect with us

BIHAR

बिहार में न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि के बाद आज से हुआ लागू, जाने मजदूरों को कितनी मिलेगी मजदूरी।

Published

on

WhatsApp

सरकार की ओर से बिहार में न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। प्रति वर्ष होने वाली अप्रैल और अक्टूबर की नियमित वृद्धि से हटकर श्रम संसाधन विभाग द्वारा छह वर्षों पश्चात मूल मजदूरी दर में वृद्धि की गई है। इसी वर्ष के 1 सितंबर को नए दर को लागू किया जाएगा।इसके अनुसार मजदूरों को प्रतिदिन 48 रुपए से 74 रुपए तक दिए जायेंगे। सरकार द्वारा इस निर्णय से तीन करोड़ से अधिक मजदूरों को लाभ होगा।

महंगाई को ध्यान में रखते हुए बिहार न्यूनतम मजदूरी परामर्शदातृ पर्षद की ओर से मजदूरों के मूल वेतन में 15 प्रतिशत वृद्धि की अनुशंसा की गई थी। प्रस्ताव के अनुसार पूर्व से प्रचलित न्यूनतम मजदूरी की मूल दर एवं महंगाई भत्ता को मिलाकर 15 प्रतिशत अतिरिक्त आर्थिक लाभ देते हुए कामगारों के न्यूनतम मजदूरी के नये मूल वेतन का लाभ दिया जाना था। पर्षद के इस प्रस्ताव पर सुझाव भी लिया गया। इसी बीच मंगलवार के दिन श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अरविन्द कुमार चौधरी की अध्यक्षता में पर्षद की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वर्ष 2016 में निर्धारित मूल मजदूरी की दरों पर 15 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।

पर्षद द्वारा मूल मजदूरी की दरों पर वृद्धि करने के साथ न्यूनतम मजदूरी दरों का पुनः निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा वृद्धि हुई नए दर को 1 सितंबर के दिन लागू करने की अनुशंसा की गई। बैठक में नियोजक के प्रतिनिधि एवं श्रमिक संघों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। सभी के द्वारा वद्धि दर को एक सितम्बर से ही लागू करने पर सहमति दी गई।

अधिकारियों के अनुसार न्यूनतम मजदूरी परामर्शदातृ पर्षद की अनुशंसा के बाद सामान्य कार्य के नियोजनों में कार्यरत अकुशल श्रेणी के मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी में वृद्धि होगी। इसके तहत प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी में 48 रूपए की वृद्धि के साथ 366 रुपए दिए जायेंगे। वहीं अर्द्धकुशल, कुशल, अतिकुशल के मजदूरों को मिलने मजदूरी में 50 रूपए वृद्धि के साथ प्रतिदिन 380 रूपए, 60 रुपये वृद्धि के साथ प्रतिदिन 463 रुपए और 74 रुपए की वृद्धि के साथ प्रतिदिन 566 रुपए दिया जाएगा।

इसी प्रकार अन्य श्रेणी के नियोजनों में भी मजदूरी में वृद्धि की जाएगी। नयूनतम मजदूरी की दरों का पुनः निरीक्षण किया जाएगा। इसके पश्चात 1 अक्टूबर 2022 से अतिरिक्त परिवर्तनशील महंगाई भत्ता भी देय होगा। इसके बाद सभी 88 नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में वृद्धि हो जाएगी।