Connect with us

BIHAR

बिहार में नेशनल हाईवे 119-ए के निर्माण की मंजूरी, आरा और सीतामढ़ी के बीच दूरी में होगी कमी।

Published

on

WhatsApp

भारतमाला योजना के राष्ट्रीय राज्यमार्ग 119 ए पटना–आरा–सासाराम फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का प्रारंभिक अधिसूचना शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा। इस परियोजना को लेकर जिले के 53 राजस्व ग्राम के भूमि का अधिग्रहण कार्य किया जाएगा जिसमें से 31 का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस सड़क परियोजना को लेकर जिले के पांच प्रखंडों के 53 राजस्व गांवों के भूमि को अधिग्रहित किया जाएगा।

राष्ट्रीय राज्यमार्ग 119 ए बिहार के दक्षिणी छोर और उत्तरी छोर के बीच सड़क संपर्क स्थापित करने में मददगार होगी। इसके परिणामस्वरूप सासाराम से सीतामढ़ी की यात्रा में लगने वाले समय में कमी आएगी। इस सड़क परियोजना के निर्माण कार्य को लेकर तरारी प्रखंड के 15 राजस्व ग्राम, चरपोखरी प्रखंड के 12, गड़हनी प्रखंड के 10, उदवंतनगर प्रखंड के 10 और कोईलवर प्रखंड के 5 राजस्व ग्राम की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

सरकार के निर्देश पर जिला भू-अर्जन कार्यालय की ओर से परियोजना में शामिल सभी राजस्व ग्रामों की भूमि का सत्यापन के कार्य की शुरुआत कर दी गई है। भौतिक सत्यापन कार्य पूर्ण होने के पश्चात जिला भू–अर्जन कार्यालय द्वारा जमीन अधिग्रहण को लेकर थ्री ए नोटिफिकेशन की कार्रवाई की शुरुआत की जाएगी। एनएच 119 ए फोरलेन सड़क जिले के तरारी अंचल के महादेवपुर मौजा में प्रवेश कर कोईलवर अंचल के जलपुरा को पार करते हुए सीतामढ़ी तक जोड़ने वाली सड़क में जाकर मिलेगी। इसको लेकर एनएचआइ द्वारा साइट पर नक्शा जारी कर दिया गया है।

जिले में इस सड़क परियोजना को लेकर एनएचएआई द्वारा अधिग्रहित की जाने वाली भूमि को लेकर 53 राजस्व मौजा अधिसूचित किये गये हैं। इसमें से अभी तक जिला भू–अर्जन कार्यालय द्वारा 31 राजस्व मौजा का भौतिक सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें तरारी अंचल के महादेवपुर, अकरौंज, तरारी, बड़कागांव, सुरमना, भदसेरा, इटहरी, रनी, निरभैडेरा, कीरतपुर, गाजोडीह, कूरमोरही, धनगांवा, चरपोखरी अंचल के सोनवर्षा, कुसुम्ही, कुम्हैला, सुनरपुर, केशोपुर, गड़हनी अंचल के करनौल, काउप, धनधौली, पड़रिया, गड़हनी, धमनिया, बड़ौरा,बगवा तथा उदवंतनगर अंचल के डेम्हा, एरौरा, कसाप, उदवंतनगर मौजा शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्व मौका के शेष भौतिक सत्यापन कार्य में महेशडीह, जनेयाडीह, जयरामपुर, कोरी, चांदी, गड़हा, असनी, पियनिया, देवरिया, खजूआता, बकरी, खनगांव, कुसिहान, मानपुर, गुरी तथा जलपुरा राजस्व ग्राम शामिल हैं।

भारतमाला सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्माण होने वाले एनएच 119 ए फोरलेन भोजपुर के तरारी अंचल के महेशडीह, महादेवपुर, अकरौंज, तरारी, बड़कागांव, सुरमना, बदसेरा, डुमरिया, इटहरी, रनी, निभैडेरा, कीरतपुर, गाजोडीह, कुरमोरही होते हुए धनगांवा से चरपोखरी अंचल के सोनवर्षा कुसुम्ही से होकर कोरी से गड़हनी अंचल के करनौल में प्रवेश करेगी। उसके पश्चात उदवंतनगर अंचल के डेम्हा, एरौरा, कसाप, उदवंतनगर, गड़हा, असनी, पियनिया, देवरिया, खजुआता, बकरी होते हुए कोईलवर अंचल के खनगांव, कुसिहान, मानपुर, गुंरी तथा जलपुरा होते हुए पटना जिला में प्रवेश कर जायेगी।