Connect with us

BIHAR

बिहार में नया न्यूनतम मजदूरी दर हुआ लागू, जाने अब मजदूरों को न्यूनतम कितनी मिलेगी मजदूरी।

Published

on

WhatsApp

बिहार में आज से नए न्यूनतम मजदूरी दर को लागू किया जा रहा है। पुराने न्यूनतम मजदूरी दर में संशोधन कर नए दर में 7 से 11 रूपए की वृद्धि की गई है। परिवर्तनशील महंगाई भत्ता के अंतर्गत मजदूरों को इस वृद्धि का लाभ दिया गया है। इस वृद्धि के अंतर्गत अकुशल कोटि के मजदूरों को अब कम से कम 373 रुपये मजदूरी दी जाएगी। श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मंजूरी के पश्चात इसके संबंध में विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। बिहार के तीन करोड़ से अधिक मजदूरों का इसका लाभ होगा।

1 अक्टूबर 2022 से नए न्यूनतम मजदूरी दर को लागू किया जाएगा। इसके अंतर्गत पुराने न्यूनतम मजदूरी दर के अनुसार अकुशल श्रेणी के मजदूरों की मजदूरी 366 रुपये दी जिसमें 7 रूपए की वृद्धि की गई है। वहीं अर्ध कुशल श्रेणी के मजदूरों की मजदूरी 380 रूपए थे जिसमें 8 रूपए की वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त कुशल मजदूरों की मजदूरी 463 रुपये रोजाना थी जिसमें 9 रूपए की वृद्धि की गई है।

विभिन्न स्तर के मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी में परिवर्तन किया गया है। इसमें अकुशल मजदूरों की मजदूरी 366 रुपये रोजाना में वृद्धि कर 373 रुपये की गई। अर्धकुशल मजदूरों की मजदूरी 380 रुपया में वृद्धि कर 388 रूपए की गई। कुशल मजदूरों की मजदूरी 463 रुपया में वृद्धि कर 472 रूपए की गई। अतिकुशल मजदूरों की मजदूरी 566 रूपए में वृद्धि कर 577 रूपए की गई। लिपिकिय मजदूरों की मजदूरी 10 हजार 478 रूपए मासिक में वृद्धि कर 10 हजार 688 रूपए की गई।

सितंबर महीने में ही मजदूरों को दी जाने वाली न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि की गयी थी। न्यूनतम मजदूरी दर में पुनरीक्षण की वजह से पांच वर्षों के अंतराल में मजदूरी में 48 रुपये से लेकर 74 रुपये तक की वृद्धि हो गयी थी।