Connect with us

BIHAR

बिहार में चक्रवाती तूफान का दिखेगा प्रभाव, राज्य में इसदिन मौसम लेगा करवट।

Published

on

WhatsApp

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। साथ ही छठ पूजा से पूर्व दो बार मौसम में बदलाव दिख सकता है। बांग्लादेश के समुद्री तट पर ‘सितरंग’ का सितम जारी है जो पश्चिम बंगाल के रास्ते बिहार और झारखंड में प्रवेश करेगा। सितरंग की वजह से बिहार के मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। बुधवार तक बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है और मौसम में नमी बढ़ जाएगी। उसके बाद वातावरण पूरी तरह शुष्क हो जाएगा।

बिहार के सीमांचल के इलाके में सितरंग का सीधा असर देखने को मिलेगा। पटना मौसम विभाग के अनुसार बिहार के किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया के अतिरिक्त भागलपुर, बांका, जमुई और खगड़िया में वर्ष हो सकती है। इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। सितरंग की वजह से मौसम में नमी बढ़ जाएगी। इस स्थिति में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

थाईलैंड की ओर से चक्रवाती तूफान सितरंग को नाम दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है जो कि एक डीप डिप्रेशन में परिवर्तित हो गया जो पोर्ट ब्लेयर से करीब 580 किमी उत्तर पश्चिम द्वीप से 700 किमी दक्षिण में बांग्लादेश से 830 किमी दक्षिण की ओर बढ़ गया है। ये तूफान पश्चिम बंगाल से 25 अक्टूबर को टकराएगा। इस दौरान 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिसका असर बिहार झारखंड पर भी देखने को मिलेगा।

चक्रवाती तूफान को साइक्लोन के नाम से जाना जाता है। साइक्लोन शब्द को ग्रीक भाषा से लिया गया है जिसका तात्पर्य सांप की कुंडलियां होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती तूफान कुंडली मारे सांपों की तरह दिखाई देते हैं। ये तूफान एक गोलाकार रूप में गर्म समुद्र के ऊपर बनते हैं और उसके पश्चात जमीन पर पहुंचते हैं। ये अपने साथ आंधी, पानी, बारिश और तूफान साथ लेकर चलते हैं।

तूफान का नामकरण 13 देश द्वारा मिलकर किया जाता हैं जिसमें भारत, बांग्लादेश, ईरान और म्यांमार के अलावा ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाइलैंड, यमन और कतर के साथ सउदी अरब भी शामिल होते हैं। नामों की सूची पहले ही तैयार की जाती है। वर्ष 2020 में ही इसका सितरंग नाम चयनित कर लिया गया था।