Connect with us

BIHAR

बिहार में इस दिन से अधिक ठंड पड़ने का अनुमान, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में आएगी कमी।

Published

on

WhatsApp

मौसम विभाग के अनुसार इस बार बिहार में नवंबर से ही ठंड पड़ेगी। इस सप्ताह की तुलना में नवंबर महीने के मध्य में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक जाने का अनुमान है। खासकर रात्रि में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार के तापमान में कमी आने की काफी संभावना है। हालांकि उच्चतम तापमान में ज्यादा कमी नहीं आयेगी।

आइएमडी पटना के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आशीष कुमार से मिली जानकारी के अनुसार 13 नवंबर से तापमान अचानक नीचे आयेगा। बिहार में विगत वर्ष की तुलना में इस साल अधिक ठंड पड़ने की पूरी संभावना है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ ए सत्तार के अनुसार दो वजहों से ऐसा होगा। इसमें पहला पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना और दूसरा बिहार में मॉनसून की वापसी सामान्य समय दस दिन बाद हुई। इसकी वजह से आसमान में बन रही मौसमी दशा बिहार में अच्छी ठंड का संकेत दे रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस साल पिछली साल की तुलना में कोहरा भी अधिक नजर आ सकता है।

नवंबर मध्य से बिहार में औसत न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान औसतन 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है और इसमें केवल 2 डिग्री की कमी होगी। फिलहाल के लिए अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस चल रहा है जो 28 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। इससे खेती को फायदा होगा। डॉ. सत्तार के अनुसार अधिक ठंड और कोहरे की अधिकता से रबी की फसल फायदेमंद सिद्ध होगी। बिहार में इस बार मानसून की वापसी देरी से हुई है। इस वजह से बिहार में ठंड के असर पहले ही दिखने लगा और सुबह जल्द कोहरे भी दिखने लगते हैं। वहीं मानसून की वापसी में देरी से बिहार को कई समस्याओं को भी सामना करना पड़ा। पटना के साथ पूरे बिहार में डेंगू का कहर अभी भी जारी है।