Connect with us

BIHAR

बिहार में इसदिन से धान खरीद की होगी शुरुआत, जानिए धान का दर और राशि भुगतान से संबंधित जानकारी।

Published

on

WhatsApp

बिहार राज्य में धान की सरकारी खरीदारी की शुरुआत की जाएगी। सीएम नीतीश कुमार की ओर से धान की कटनी प्रारंभ हो चुके जिलों को चिन्हित कर वहीं से धान अधिप्राप्ति का निर्देश दिया गया है। वहीं अधिक से अधिक संख्या में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात मंगलवार से कटनी वाले जिलों में धान की खरीदारी की शुरुआत कर दी गई है। बिहार में धान की खरीदारी दो चरणों में की जाएगी।

बिहार में मंगलवार के दिन से सरकार की ओर से धान की खरीदारी की शुरुआत कर दी जाएगी। हाल ही में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसी बैठक में सीएम की ओर से धान की खरीदारी को पूरी पारदर्शिता के साथ करने और बिचौलियों और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं 11 सूखा प्रभावित जिलों में धान के पैदावार के संबंध में जानकारी लेने को भी कहा गया है।

सचिव सहकारिता बंदना प्रेयसी की ओर से सीएम नितीश कुमार को धान की खरीदारी के संबंध में की गयी तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। केंद्र सरकार द्वारा धान की सामान्य श्रेणी के लिए समर्थन मूल्य 2,040 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए के लिए 2,060 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इसके प्रथम चरण में मंगलवार से उत्तर बिहार में धान की खरीदारी की शुरुआत होगी। वहीं इसके दूसरे चरण में 15 नवंबर से दक्षिण बिहार में धान की खरीदारी की शुरुआत होगी।

खबर के अनुसार 17 प्रतिशत नमी तक धान की खरीद होगी। वहीं जमीन मालिक से अधिकतम 250 क्विंटल और बटाईदार किसान से अधिकतम 100 क्विंटल धान की खरीदारी की जाएगी। धान की खरीदारी के पश्चात
किसान को 48 घंटे के अंदर ही डीबीटी के माध्यम से राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। किसी तकनीकी वजह से राशि भुगतान में विलंब होने पर इसकी जानकारी अनिवार्य रुप से जिलाधिकारी को देनी होगी।