Connect with us

BIHAR

बिहार में आरा–मोहनियां फोरलेन का तेजी से हो रहा निर्माण, जाने कब तक पूरा होगा इस सड़क का निर्माण

Published

on

WhatsApp

आरा–मोहनियां फोरलेन सड़क के माध्यम से पटना और वाराणसी के बीच संपर्क स्थापित किया जाएगा। खबर के अनुसार इस सड़क के निर्माण कार्य को निर्धारित समय से पूर्व ही समाप्त कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी
अशोका बिल्डकान लिमिटेड सड़क निर्माण कंपनी के महाप्रबंधक गणेश कुमार द्वारा दी गई है।

इस फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य को काफी तीव्र गति से किया जा रहा है। इस फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 के जुलाई माह तक का समय निर्धारित किया गया था। परंतु ऐसा अनुमान है कि इसके निर्माण कार्य को वर्ष 2023 के फरवरी माह तक ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

प्रतीकात्मक चित्र

इस फोरलेन सड़क की लंबाई 115 किमी है जिसे दो पैकेज में पूरा किया जाना है। इसके प्रथम पैकेज में आरा से पररिया तक सड़क का निर्माण होगा। वहीं इसके दूसरे पैकेज में पररिया से मोहनियां तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत भारतमाला परियोजना के अंतर्गत किया गया है। इसके प्रथम पैकेज के 70 प्रतिशत और दूसरे पैकेज के 45 प्रतिशत कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। 6 जून के दिन लगातार 20 घंटे में पांच किमी और 11 जून के दिन 40 घंटे में दस किमी से अधिक का निर्माण कार्य कर बिहार में रिकार्ड बनाया गया है।

उक्त बात की जानकारी महाप्रबंधक द्वारा दी गई और कहा कि इसके निर्माण कार्य को निर्धारित समय से पूर्व ही खत्म कर दिया जाएगा। इसके लिए तीव्र गति से निर्माण कार्य चालू है। इस परियोजना को नियमित रूप से संचालित करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में दीपक पाटिल, अजय श्रीवास्तव, उतम पांडेय, संजय सिंह के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं।