Connect with us

BIHAR

बिहार: पश्चिम चंपारण में इन जगहों पर पांच सड़क और छह पुलों का किया जाएगा निर्माण।

Published

on

WhatsApp

गंडक पार के तीन प्रखंडो में शीघ्र ही आवागमन की सुविधा सुदृढ़ हो जाएगी। इन क्षेत्रों में पांच पक्की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही छह पुलों का भी निर्माण किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक की पहल पर ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से सड़क और पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्य अभियंता को भेज दिया गया है। इसके लिए कुल 57.32 करोड़ रूपए का बजट तैयार किया गया है। फिलहाल वित्तीय मंजूरी मिलने का इंतजार है।

मधुबनी से दियारे के मदरहवा तक 4 किमी पक्की सड़क और गंडक नदी में 24.75 मीटर की लंबाई में पुल का निर्माण किया जाएगा। परिणामस्वरूप दियारा में फोर व्हीलर बिना रुकावट के चल सकेगी। बलुआ ठोरी के मुखिया संतोष कुशवाहा के द्वारा स्थानीय विधायक से यह पहल की गई थी जो अब पूरा होते दिख रहा है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से वाल्मीकि नगर विधायक द्वारा गंडक पार के मधुबनी में 27.46 लाख के लागत से दो अदत सेतु और दो सड़क, 17.65 लाख रूपए की लागत से भितहा प्रखंड में दो सेतु और दो पक्की सड़क, 12.21 लाख रूपए की लागत से ठकरहा प्रखंड में दो सेतु एक पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस बात की जानकारी विधायक प्रतिनिधि यशवंत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह द्वारा दी गई है।

विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल बगहा दो के उक्त 11 योजनाओं को चयनित कराया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल बगहा के द्वारा प्राक्कलन तैयार कर 15 जून के दिन मुख्य अभियंता बेतिया को पत्रांक 442 को मंजूरी हेतु भेज दिया गया है। मुख्य अभियंता बेतिया के द्वारा मुख्य अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग बिहार, पटना को प्राक्लन और प्रस्ताव भेज दिया गया है।

नवंबर महीने तक इसपर मंजूरी मिलने और टेंडर की प्रक्रिया होने की संभावना है। खबर के अनुसार मधुबनी से मदरहवा जाने के लिए गंडक नदी में 1845.570 लाख रूपए से 24.75 मीटर लंबी और मधुबनी से मदरहवा तक 429.734 लाख से 4..036 किमी पक्की रोड़ का निर्माण किया जाएगा। सरकार की ओर से प्राथमिकी स्कूल से गौरी टोला तक 191.798 लाख रूपए से 1.602 किमी पक्की सड़क और इसी रोड में 279.264 लाख से 16.50 मीटर लंबी सेतु का निर्माण किया जाएगा।

दूसरी ओर 392.716 लाख रूपए से भितहा प्रखंड में पीपी तटबंध से चरगहा तक 3.677 किमी रोड़ और इसी रोड में 451.538 लाख से 16.84 मीटर लंबी पुल का निर्माण होगा। वहीं 249.521 लाख से पीएमजीएसवाई रोड़ से धोबहा टोला तक 2.359 किमी पक्की सड़क और इसी मार्ग में 671.664 लाख से 16.50 मीटर लंबी सेतु का निर्माण किया जाएगा।

ठकरहा प्रखंड में 368.115 लाख रुपए से सरकारी प्राथमिक विद्यालय से निर्मल चौधरी टोला से भगौना पुर तक 4.322 किमी सड़क और इसी रोड में 353.955 लाख से 12.5 मीटर लंबी सेतु और 499.077 लाख से 18.75 मीटर लंबी सेतु का निर्माण किया जाएगा। वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू ने बताया कि नवंबर महीने तक ग्रामीण कार्य विभाग बिहार पटना से पक्की सड़क और पुल की 11 योजनाओं और टेंडर की मंजूरी मिल जाएगी। मुख्य मंत्री और विभागीय मंत्री की ओर से पहल की जा रही है। नये साल में यह सौगात जनता को मिलेगा।