Connect with us

BIHAR

बिहार के समस्तीपुर जिले को मिला समस्तीपुर जिलें का तोहफा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन।

Published

on

WhatsApp

सीएम नीतीश कुमार की ओर से बिहार के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में लड़कियों के लिए एक तिहाई सीट को आरक्षित किया गया है। शुक्रवार के दिन सरायरंजन के नरघोघी में सीएम द्वारा नवनिर्मित इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि बिहार सरकार की ओर से महिलाओं और लड़कियों के विकास के लिए निरंतर कार्य जारी है।

बिहार में शुरुआत किए गए मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्राओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित की गई है। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर और कल्याणपुर प्रखंड में डॉ.भीमराव आंबेडकर आवासीय स्कूल की शुरुआत की जाएगी जिसके लिए 66 करोड़ रूपए का बजट तैयार किया गया है। गुरुवार के दिन कैबिनेट की बैठक में इसके संबंध में निर्णय लिया गया है।

बिहार सरकार की ओर से महिलाओं और लड़कियों के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। साथ ही पंचायत चुनाव में महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। जीविका के माध्यम से बिहार में विकास का कार्य किया जा रहा है। स्कूल में छात्राओं के लिए साइकिल और पोशाक योजना की शुरुआत की गई जिससे स्कूलों में छात्राओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप मैट्रिक की परीक्षा में छात्रों और छात्राओं की संख्या बराबर हो गई है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर से रिश्ता रहने की वजह से समस्तीपुर से उनका विशेष लगाव है।

सीएम नितीश कुमार द्वारा लोगों को राजनीतिक संदेश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि देश में विकास के काम करने की जगह पर लोगों को एक-दूसरे से लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की तारीफ की और कहा कि इन लोगों का मुझ पर विश्वास था। अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा उन्हें तीन विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया था। उनके आग्रह पर मुरली मनोहर जोशी द्वारा पटना इंजीनियरिंग कॉलेज को एनआईटी का दर्जा दिया गया। उन्होंने कहा कि वे चाहते थे कि अटल जी के बाद आडवाणी जी पीएम बनें परंतु लेकिन उनका नाम हटने के बाद भाजपा से गठबंधन तोड़ा था। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक व मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री सुमित कुमार भी उपस्थित थे।