Connect with us

BIHAR

बिहार के रजत शर्मा ने बिहार का नाम किया रौशन, 12 लाख के सवाल पर क्विट किया गेम, जाने क्या था प्रश्न

Published

on

WhatsApp

क्विज बेस्ड रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 काफी प्रसिद्ध शो है जिसके होस्ट अमिताभ बच्चन जी हैं। प्रत्येक सीजन की तरह इस सीजन में भी विभिन्न स्थानों से लोग पहुंच रहे हैं और अपने ज्ञान के बदौलत अच्छी राशि जीत कर जा रहे हैं। इस गेम में प्रश्न का उत्तर नहीं होने पर कुछ लोग अगली जवाब दे देते हैं और कुछ गेम को क्विट कर देते हैं। इस शो के बीते एपिसोड में उत्तर नहीं पता होने पर एक कंटेंस्टेंट ने भी गेम क्विट कर दिया।

दरअसल कौन बनेगा करोड़पति 14 के बीते एपिसोड में बिहार के रहने वाले रजत शर्मा हॉटसीट ने बेहतर ज्ञान के बदौलत हॉट सीट पर बैठे। रजत शर्मा एक बिजनेस मैन है। शो में आने के पश्चात उन्होंने बताया कि वह अपने पिता के साथ प्रतियोगिता कर रहे थे जिसमें वह जीत गए थे। रजत शर्मा ने गेम को आगे बढ़ाया और बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। हालांकि 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल पर वह अटक गए।

अमिताभ बच्चन द्वारा रजत शर्मा से 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए सवाल किया पूछा गया। इस प्रश्न में राकेश शर्मा को अंतरिक्ष में ले जाने वाले अंतरिक्ष यान, सोयुज का रूसी में क्या मतलब होता है, इसका जवाब देना था। इस प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए गए थे जिसमें A- संघ, B- सोवियत, C- समाजवादी, D- गणतंत्र शामिल है। इस प्रश्न का सही जवाब संघ है।

यह प्रश्न थोड़ा कठिन होने की वजह से रजत इसका उत्तर देने में असमर्थ रहे। उनके पास कोई लाइफलाइन भी शेष नहीं थी। ऐसे में उन्होंने जोखिम न लेते हुए गेम को क्विट करने का निर्णय लिया और उसे क्विट कर दिया।
हालांकि जाने से पूर्व अमिताभ बच्चन जी ने उनसे प्रश्न का उत्तर पूछा तब रजत ने इसका उत्तर विकल्प D गणतंत्र दिया परंतु इस प्रश्न का सही जवाब संघ था। रजत शर्मा ने अपने ज्ञान और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 लाख 40 हजार रुपये जीता।