Connect with us

BIHAR

बिहार के तापमान में हुई गिरावट, पांच जिलों में बारिश होने के आसार, जानें कहां तक पहुंचा मानसून

Published

on

WhatsApp

उत्तर बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रभाव पड़ा है जिसके बाद इसका रुख दक्षिण बिहार की तरफ है।
इसकी वजह से गुरुवार के दिन पटना और यहां के नजदीकी क्षेत्रों में बादल छाए रहे। दोपहर के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिला। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि बिहार के कुछ जिलों में मेघ गर्जन के साथ भरी बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल है। वहीं आने वाले 24 घंटों में पटना के साथ बिहार के अन्य क्षेत्रों में मेघ गर्जन, वज्रपात, बिजली कड़कने और बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं।

पटना के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी:

खबर के अनुसार पटना के तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है और यह तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। नवादा जिले का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार के दिन सुबह के समय में पटना के दानापुर, परसा बाजार और नजदीकी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रफ-रेखा हरियाणा से नगालैंड तक उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम से होकर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर गुजर रही है। इन सभी प्रभाव की वजह से मानसून के आसार दिख रहे हैं।

प्रतीकात्मक चित्र

40 डिग्री के नीचे रहा बिहार का तापमान:

इस मानसून का प्रभाव बिहार के विभिन्न जिलों के तापमान पर पड़ रहा है। रोहतास, औरंगाबाद, गया, बक्सर ये जिले बिहार के गर्म जिले में शामिल है। मानसून की वजह से इन जिलों के साथ अन्य जिलों के तापमान में गिरावट हुई है। इस मानसून की वजह से लोगों को अधिक गर्मी और लू से छुटकारा मिला है। वहीं जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई है। बक्सर जिले को बात करे तो वहां का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इन जिलों में वर्षा: बिहार के विभिन्न जिलों में बारिश भी हुई है। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में 37.8 मिमी वर्षा हुई है। वहीं मुजफ्फरपुर के मीनापुर में 32.8 मिमी, भागलपुर में 28.6 मिमी, सारण के परसा में 25 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 31.4 मिमी, त्रिवेणी में 24.2 मिमी, भागलपुर के सबौर में 28 मिमी, पूर्वी चंपारण के अहिरवालिया में 24.2 मिमी, किशनगंज के तैयबपुर में 23 मिमी, पूर्णिया के रूपौली में 24 मिमी, भागलपुर के कोलगांव में 21.8 मिमी और खगडिय़ा के परबतिया में 21.6 मिमी वर्षा हुई है।

प्रमुख शहरों का तापमान: मौसम विभाग द्वारा विभिन्न जिलों के तापमान की जानकारी दी गई है। इनमें से रोहतास जिले में 39.6 डिग्री, दरभंगा जिले में 35.6 डिग्री, वैशाली जिले में 38.9 डिग्री, नवादा जिले में 39.7 डिग्री, समस्तीपुर में 36.5 डिग्री, भागलपुर में 33.6 डिग्री, सहरसा में 34.7 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पटना का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री, गया का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री, नालंदा का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा।