Connect with us

BIHAR

बिहार के इस शहर में दिल्ली के तर्ज पर महिलाएं निशुल्क कर सकेंगे यात्रा, जानिए विस्तार से।

Published

on

WhatsApp

महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार की ओर से सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का योजना तैयार किया गया। इससे महिलाओं को काफी सुविधा हुई है। इसी के तर्ज पर बिहार में भी एक महिला द्वारा इसकी पहल की गई है। दरअसल छपरा की एक महिला द्वारा नगर निगम क्षेत्र की महिलाओं के लिए ई रिक्शा से मुफ्त यात्रा के योजना की शुरुआत की गई है।

इस योजना की शुरुआत अपने निजी खर्च से मिसेज बिहार की टॉप 2 प्रतिभागी राखी गुप्ता द्वारा की गई है। इस योजना का नाम पिंक लाइन सर्विस रखा गया है। इसके अंतर्गत शहर में आवागमन के लिए महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं। इसका उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं की सेवा करना है। राखी द्वारा एक दर्जन ई–रिक्शा के माध्यम से इस सेवा की शुरुआत की गई है।

यह सेवा पूरे शहर के लिए उपलब्ध होगा जिसका लाभ महिलाएं कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाली प्रथम महिला देवी कुमारी बनी। उन्होंने केवल दिल्ली में मुफ्त में बस की यात्रा की थी परंतु अब छपरा में भी ऐसे ही योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस योजना को चालू करने के लिए राखी गुप्ता को धन्यवाद दिया है। यात्रा करने वाली महिलाओं से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

राखी गुप्ता अपने ट्रस्ट के माध्यम से महिलाओं के लिए जिले में विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसके तहत काफी महिलाओं का नेत्र ऑपरेशन कराया गया। वहीं उज्जवला योजना के लाभ के लिए भी राखी गुप्ता द्वारा प्रयास किया गया। सैकड़ों महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। महिलाओं के लिए उत्थान के लिए कई कार्यक्रम किये जा रहे हैं।

पिंक लाइन सेवा बड़ा तेलपा से लेकर इनई तक चलेगा। साथ ही शहर के विभिन्न सड़कों से होकर इसको गुजारा जाएगा। महिलाओं को ई-रिक्शा में मुफ्त सफर की सौगात दी गई है। इन ई-रिक्शा में केवल महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। साथ ही स्कूल-कॉलेज में पढऩे वाली बालिकाओं को अपने विद्यालय या कॉलेज जाने के लिए सुरक्षित सुविधा मिल सकेगी।