Connect with us

BIHAR

बिहार के इस जिलें में 800 एकड़ में लगेगा उद्योग, 250 एकड़ में बनेगा फूडपार्क, जाने पूरी योजना।

Published

on

WhatsApp

जिले में वर्ष 2023 में औद्योगिकीकरण और रफ्तार पकड़ लेगी। दरसल मुजफ्फरपुर जिलें के मोतीपुर प्रखंड में 4 इथेनॉल प्लांट पर काम हो रहा है। उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पांड्रिक ने स्वयं राज्य में इथेनॉल प्लांट के निर्माण की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

बता दें कि प्रधान सचिव ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इथेनॉल प्लांट की जानकारी शेयर की है। यह जिले में निवेश करने वाले उद्यमियों को उत्साहित करेगी। उन्होंने बताया है कि फिलहाल राज्य में कई इथेनॉल प्लांट पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 तक मुजफ्फरपुर में कुछ इथेनॉल प्लांट पूरा कर लिया जायेगा।

उन्होंने मुजफ्फरपुर के साथ-साथ नालंदा का भी जिक्र किया है। आंकड़ों के मुताबिक पहले से 4 इथेनॉल प्लांट पर काम किया जा रहा है। बियाडा के कार्यकारी निदेशक का कहना है कि, मोतीपुर में 800 एकड़ में उद्योग स्थापित करने की योजना है। साथ ही साथ 250 एकड़ भूमि में फूड पार्क बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। ऐसे में कुल मिलाकर फूड पार्क में 30 औद्योगिक इकाई लगाने की तैयारी है। वहीं दूसरी तरफ, लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी खूब सराहना की है। वहीं कई लोगों ने मेगा टेक्सटाइल पार्क को लेकर भी प्रधान सचिव से प्रश्न भी किए हैं।

आपको बता दें कि इथेनॉल एक प्रकार का अल्कोहल है। इसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में फ्यूल की तरह इस्तेमाल में लाया जा सकता है। मुख्य रूप से गन्ने की फसल से इथेनॉल का उत्पादन होता है। किन्तु इसे कई अन्य फसलों से भी तैयार किया जा सकता है। मिले जानकारी के मुताबिक, इससे खेती एवं पर्यावरण दोनों को ही फायदा होता है। अगर यहां के परिपेक्ष्य में देखा जाये, तो इथेनॉल ऊर्जा का अक्षय स्रोत है। इथेनॉल इको-फ्रैंडली फ्यूल है साथ ही पर्यावरण को जीवाश्म ईंधन से होने वाले खतरों से भी सुरक्षित रखता है।