Connect with us

BIHAR

बिहार की बेटी अनीशा ने 18 हज़ार फीट ऊँचे पर्वत पर लहराया तिरंगा, देश के साथ-साथ बिहार का बढ़ाया मान।

Published

on

WhatsApp

विगत कुछ समय में कई बेटियों ने विभिन्न क्षेत्र में अपने हुनर से बिहार का नाम रौशन किया है। किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जुनून होना जरूरी है। इसी बीच बिहार के जुमई ज़िले की रहने वाली अनीशा ने 18 हज़ार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा झंडा लहरा कर बिहार का नाम रौशन किया। साथ ही अन्य लोगों के लिए प्रेरणा भी बनी। अनीशा दुबे ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर बिहार का नाम रौशन किया है।

20 सितंबर को अनीशा ने अपने सफर की शुरुआत की। बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले गोपाल कुमार और प्रिया रानी भी उनके साथ मौजूद थी। 28 सितंबर के दिन उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी मां से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इसके साथ 3 अक्टूबर को वह और उनके साथी नीचे उतरे।

बिहार के दो बेटों ने भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रौशन किया है। बिहार के बक्सर जिले के निवासी नंदन चौबे और सीतामढ़ी के बसबिट्टा के निवासी विवेक विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम करने में सफल रहे। इन दोनों की इस उपलब्धि के पश्चात परिवार में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही उनके गांव में ही खुशी का मौका है। गांव के लोगों के अनुसार इन दोनों की वजह से ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के साथ ही जिले और गांव का नाम हुआ है।

विगत महीने देश के अन्य राज्यों के पर्वातारोहियों के साथ नंदन चौबे भी ऊंची चोटियों को जीतने निकले थे। उन्होंने दो ऊचीं चोटियों पर तिरंगा लहरा कर विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम करने में सफल रहे। मनाली और लेह के बीच स्थित माउंट युनाम पर नंदन ने ही तिरंगा फहराया। इसके पश्चात उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले की ओर गए और माउंट कनामो पर तिरंगा झंडा फहराया।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को वह अपनी टीम के साथ चोटी पर तिंरगा फहराने के लिए सफर की शुरुआत की थी। नंदन और उनकी टीम ने किब्बर गांव से अभियान की शुरुआत की। इसके पश्चात वह और उनकी टीम ने केवल दो घंटों में ही 4931 मीटर ऊंचाई tay कर ली और फिर माउंट कनामो पीक बेस कैंप पहुंच कर उन्होंने तिरंगा फहराया। इस महीने के अंत तक नंदन नेपाल में मौजूद दो पहाड़ों की चोटी फतह करने निकलने वाले हैं।

28 अगस्त के दिन 5914 मीटर ऊंची माउंट कनामो पीक समिट पर राष्ट्रीय झंडा फहराया है। 328 फ़ीट का राष्ट्रीय झंडा फहराने का रिकॉर्ड इंडिया वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। विश्व रिकॉर्ड की सूची में शामिल होने पर नंदन ने खुशी जाहिर की।

सीतमामढ़ी के बसबिट्टा के निवासी 21 वर्षीय विवेक ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 17 हज़ार 352 फ़ीट ऊंची माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर फतह करने वाली टीम में उनका भी नाम शामिल है। श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज से स्नातक करी पढ़ाई करने वाले विवेक चंडीगढ़ पहुंचे। चंडीगढ़ से ही उन्हें पर्वातारोहियों की टीम में शामिल होकर हिमाचल प्रदेश जाने वाले थे। विवेक का फिटनेस जांच किया गया जिसके पश्चात उनको 20 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। 9 सितंबर को फ्रेंडशिप अभियान के अंतर्गत चढ़ाई शुरू की गयी थी जो कि 14 सितंबर को पूरी हुई। सभी लोग इस उपलब्धि से काफी खुश हैं।