Connect with us

BIHAR

बिहार की बेटी अनीशा करेगी माउंट एवरेस्ट फतह, डीएम समेत कई लोग मदद के लिए आए आगे

Published

on

WhatsApp

खबर के अनुसार अनीशा दुबे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली हैं। उनके इस कार्य में उत्पन्न कठिनाइयों को दूर करने के लिए जमुई के डीएम अवनीश कुमार सिंह के साथ स्थानीय लोग आगे आए हैं। अनीशा के बचपन के समय ही उनके पिता की मृत्यु हो गई। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और हिमाचल प्रदेश के माउंट पाताल शू की 14 हजार फीट ऊंची चोटी पर दो दिन में चढ़ाई कर ली। अनीशा के अंदर इस जुनून को ध्यान में रखते हुए मिताली राज ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई हेतु प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है जिसमें उसे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इस बात की जानकारी प्राप्त होते ही डॉ एसएन झा ने 15 हजार, डॉ नीरज साह ने 15 हजार, गैस एजेंसी के मालिक मनोज सिंह ने 10 हजार, डॉ अनिल कुमार सिंह ने 5000, डॉ विशाल आनंद सिंह ने पांच हजार और जमुई के डीएम अवनीश कुमार सिंह ने शुक्रवार के दिन 10 हजार नकद दिए और उसके मिशन की सफलता की शुभकामनाएं भी दी।

इसके साथ ही उन्होंने अनीशा के हौसले को बढ़ाया और आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने बताया कि उसे 60 हजार रुपये अब तक प्राप्त हो गए हैं और 10 हजार की आवश्यकता है। इसकी वजह से उनका यह मिशन पूरा हो जाएगा। साथ ही उनकी मदद के लिए बिहारी के शिक्षक नरेश कुमार सिंह मौजूद हैं। इसकी वजह से उनका साहस कभी कम नहीं हुआ। अनीशा के अनुसार जमुई वासियों द्वारा दी गई आर्थिक सहायता के साथ उनका आशीर्वाद उनके मिशन में उसके लिए साहस और शक्ति बनेगा।