Connect with us

BIHAR

बिहार की छात्रा द्वारा फरीदाबाद में स्टार्टअप की शुरुआत, बीटेक चायवाली के नाम से लगा रही स्टॉल, जाने पूरी खबर।

Published

on

WhatsApp

आज के समय में कई युवा नौकरी करने के स्थान पर अपना खुद का स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। आज के युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर बिजनेस के लिए कई तरह के क्रिएटिव आइडिया निकाल कर पैसा कमाया जा रहा है। विगत कुछ समय से सोशल मीडिया पर यवाओं द्वारा नए नए तरह के रोजगार की खबरें सामने आई है। कुछ दिनों पहले ही पटना की सड़कों पर ग्रेजुएट चायवाली द्वारा रोजगार की शुरुआत की गई थी। इसी प्रकार कई और युवाओं की खबर आई थी जिसने इस प्रकार के रोजगार की शुरुआत की। ऐसी ही कहानी बिहार की छात्रा वर्तिका सिंह की है। वर्तिका सिंह सोशल मीडिया पर बीटेक चायवाली के नाम से प्रसिद्ध हो रही है।

बिहार के छात्रा वर्तिका सिंह ने अपने सपने को पूरा करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद में एक चाय की दुकान लगाई है। वर्तिका सिंह बीटेक की पढ़ाई कर चुकी हैं। दरअसल वर्तिका खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहती थी। इसी वजह से उन्होंने फरीदाबाद में एक चाय की दुकान खोली है जिसका नाम उन्होंने बीटेक चायवाली रखा है। इनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वर्तिका सिंह ने अपनी चाय दुकान के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि उन्होंने फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड के पास अपनी चाय की दुकान खोली है। वर्तिका संध्या 5:30 से रात्रि 9 बजे तक अपना चाय का स्टॉल लगाती है। वर्तिका के स्टॉल पर विभिन्न प्रकार की चाय उपलब्ध है। वर्तिका 10 रुपये में रेगुलर चाय बेचती हैं तो उनके पास मसाला और नींबू की चाय 20 रुपये प्रति कप मिलती है।

बीटेक चायवाली वर्तिका सिंह के माता-पिता गोपालगंज में रहते हैं। वर्तिका के माता-पिता को वर्तिका द्वारा चाय का व्यवसाय करना पसंद नहीं है। परंतु वर्तिका उनसे अलग सोच रखती हैं। इसी वजह से उनके वीडियो को भी लोगों द्वारा भरपूर साथ मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा उनके संकल्प और प्रयास की बहुत तारीफ की जा रही है। यूजर उनके वीडियो के कमेन्ट सेक्शन में भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। वर्तिका के दुकान पर चाय पीने वालों की लंबी कतार लग रहती है।