Connect with us

BIHAR

बिहार और नेपाल का यात्रा रामजानकी मार्ग से होगा आसान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

Published

on

WhatsApp

अयोध्या-बिहार और नेपाल के बीच सड़क संपर्क स्थापित करने के लिए रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण की योजना तैयार की गई। इसके अंतर्गत संतकबीरनगर की सीमा में भी 34.76 किमी की दूरी में कार्य शुरू होगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है।
इस सड़क के निर्माण हो से गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर जैसे जनपदों से लखनऊ और अयोध्या की दूरी में कमी आएगी।

वर्ष 2019 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण की घोषण की गई थी। अयोध्या से बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, बिहार और नेपाल तक रामजानकी मार्ग विस्तारित है।
वहीं एनएच 27 से अयोध्या से बस्ती तक की सड़क का जुडाव हुआ है। जबकि छावनी से लेकर छपिया तक बस्ती की सीमा में रामजानकी मार्ग है। बस्ती की सीमा में रामजानकी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है। एनएचएआई से मिली खबर के अनुसार बस्ती की सीमा में 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण भी हो चुका है। जबकि संतकबीरनगर की सीमा में बस्ती के छपिया से गोरखपुर के सिकरीगंज तक 34.76 किमी की दूरी तक सड़क है।

योजना के अनुसार रामजानकी मार्ग को टू लेन पेव्ड सोल्डर करने की योजना है और साथ ही इस सड़क को दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। जिले में 34.76 किमी तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा जिसके लिए 307.11 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। इसके लिए बजट का आवंटन किया जा है। वर्तमान में इसकी चौड़ाई सात मीटर है जिसे मानक के अनुसार दस मीटर किया जाएगा। इसके लिए समझौता भी हो चुका है। भूमि अधिग्रहण के लिए सूची जारी की गई है जिसमें सोनहन से लेकर बंसवारी गांव तक के किसानों की जमीन का विवरण दिया गया है। वहीं सड़क निर्माण वाले क्षेत्र में मौजूद मकान और दुकान को हटाया जाएगा। इन क्षेत्रों में लोहरैया, डिहवा बाजार, तामा, सिरसी, टांडा, हैंसर बाजार, धनघटा, भिऊघाट, मुठही कला, शनिचरा बाजार, पारा, मड़पौना, दुलहापार, पौली जैसे क्षेत्र शामिल है।

काफी लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग को जा रही थी। बस्ती जिले के छावनी से बिहार होते हुए नेपाल तक जाने वाली सड़क के निर्माण से पर्यटन क्षेत्र में वृद्धि होगी। इसके साथ ही संतकबीरनगर से अयोध्या, लखनऊ, बिहार और नेपाल की यात्रा करने में काफी सुविधा होगी। भूमि अधिग्रहण के संबंध में निर्देशित शासन का अनुपालन किया जाएगा जिसकी जानकारी एसडीएम धनघटा डॉक्टर रवींद्र कुमार द्वारा दी गई है।

नेशनल हाईवे, बस्ती के सहायक अभियंता पीके राय के अनुसार संतकबीरनगर की सीमा में 34.76 किमी दूरी तक सड़क के चौड़ीकरण कार्य के लिए अनुबंध पत्र का गठन किया जा चुका है। वहीं काफी जल्द ही ठेकेदार के माध्यम से कार्य की शुरुआत होगी। जल्द ही निर्माण कार्य की शुरुआत होने का अनुमान है।