Connect with us

BIHAR

बांका जिले में चांदन नदी पर नए पुल का निर्माण शुरू, जल्द पुरा होगा निर्माण।

Published

on

WhatsApp

बांका में चांदन नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए लोगों को अधिक इंतजार नहीं करना होगा। किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हुई तो आने वाले कुछ महीने में इसके निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। हालांकि विगत कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इसकी वजह से निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।

चांदन नदी पर नए पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। इसके निर्माण के लिए कुल 58 करोड़ रूपए का बजट तैयार किया गया है। वहीं इस पुल के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए 18 महीनों का समय निर्धारित किया गया है। एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। इस दौरान पिलर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। फिलहाल के लिए पिलर पर गार्डर चढ़ाने का कार्य किया जा रहा है जिसके पश्चात आगे का कार्य किया जाएगा।

चांदन नदी पर मौजूद पुराना पुल 12 जनवरी 2020 को ही ध्वस्त हो गया था जिसके पश्चात पुल से होकर आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। नए पुल की आधारशीला 31 अगस्त 2020 को रखी गई थी परंतु शिलान्यास होने के पश्चात भी करीब 10 महीने तक नए पुल का काम शुरू नहीं हो सका। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं इस पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत होते ही लोगों में खुशी का माहौल है। पुल के निर्माण के लिए 18 महीने का समय निर्धारित किया गया था।