Connect with us

BIHAR

पुनाईचक में निर्माण स्थल का किया गया सर्वे, CM की ओर से 14 नवंबर से पूर्व नेहरू पार्क का निर्माण पूरा करने का आदेश

Published

on

WhatsApp

गुरुवार के दिन सीएम नितीश कुमार द्वारा नेहरू पथ स्थित पुनाईचक के निकट निर्माण हो रहे नेहरू पार्क के सर्वे किया गया। इस सर्वे के दौरान उन्होंने निर्माण हो रहे पार्क में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा की स्थापना, पार्क के सौंदर्यीकरण, पौधरोपण, प्रकाश की व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और साथ ही कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की ओर से अधिकारियों को 14 नवंबर से पूर्व नेहरू पार्क के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया गया।

पटना जंक्शन पर स्थित स्टेशन गोलंबर प्रांगण में वर्षों से पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा स्थापित है। वहां एलिवेटेड रोड के निर्माण की वजह से वह प्रतिमा काफी नीचे हो गई थी और अच्छे तरीके दिखाई भी नहीं दे रही थी। वही स्टेशन गोलंबर प्रांगण में पटना मेट्रो का भी निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी वजह से प्रतिमा को स्थानांतरित कर नेहरू पार्क में पुनर्स्थापित किया जा रहा है। सीएम की ओर से अधिकारियों को नेहरू पथ का साइनेज हर जगह लगाने का निर्देश दिया गया जिससे लोगों को समुचित जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारीगण और स्थानीय लोग मौजूद थे।