Connect with us

BIHAR

पर्व से पहले बिहार आने वाली ट्रेनें हुई फुल, दिल्ली से पटना के लिए फ्लाइट का टिकट हुआ महंगा, जानिए किराया।

Published

on

WhatsApp

दिवाली के अवसर पर दिल्ली से बिहार के लिए लोगों को टिकट मिलने में काफी परेशानी हो रही है। इन दोनों शहरों के बीच अधिकांश ट्रेनों में सीट फुल हो गई हैं और साथ ही रिजर्वेशन भी स्थगित हो गया है। इसी वजह से विमान के टिकट की मांग में वृद्धि हो गई है जिसकी वजह से दिल्ली से पटना के विमान किराए में भी वृद्धि हुई है। वीकेंड की वजह से अधिकांश लोग शनिवार के दिन बिहार आना चाह रहे हैं। परिणामस्वरूप शनिवार के दिन विमान फुल हो गए हैं। वहीं जिस विमान में सीट बचीं हैं उसमें टिकट की कीमत काफी बढ़ गई है।

इस बार दिवाली से ठीक पहले दिल्ली–पटना रूट पर विमान किराए में काफी वृद्धि देखने को मिला रही है। सामान्य दिनों में इस रूट पर विमान की किराया 5 हजार से 5500 के बीच रहता है। 22 अक्टूबर के दिन पटना आने वाली विमान के किराया 25 हजार तक पहुंच गया है। 22 अक्टूबर को विस्तारा की सुबह आठ बजे की फ्लाइट संख्या यूके 717 का किराया 24 हजार 960 रुपये है।

दिवाली और छठ की वजह से अधिकांश विमान की सीट फुल हो गई है। वहीं अन्य विमान के किराए में भी 17 हजार से अधिक हो गया है। इस दिन सबसे कम किराया 13 हजार तक है। विस्तारा के एक अन्य विमान यूके 715 के टिकट की कीमत 12 हजार 885 रुपये है। 12 सितंबर के दिन हिन्दुस्तान की हुई पड़ताल में इस रूट पर 22 अक्टूबर का अधिकतम किराया 14 हजार 249 रुपये था। वहीं इसके न्यूनतम किराया 11 हजार 940 रुपये था। इसी रूट पर 21 अक्टूबर को अधिकतम किराया 21 हजार के आसपास है। 22 अक्टूबर को बेंगलुरु-पटना रूट पर विमानों का किराया 21 हजार के आसपास है।

यात्रा विशेषज्ञों के अनुसार दिवाली-छठ में अक्सर विमानों के किराए में वृद्धि हो जाती है परंतु इस बार टिकट की कीमत में काफी वृद्धि हुई है। दरअसल मांग में वृद्धि की वजह से किराए में भी काफी वृद्धि होती है। इसके साथ ही लंबी दूरी के अधिकांश ट्रेनों में नो रूम अथवा भारी वेटिंग होने की वजह से विमानन कंपनियां लाभ कमाने का प्रयास कर रहे हैं।