Connect with us

ENTERTAINMENT

पत्नी को छोड़ इस हीरोइन पर फिदा हो गए रोहित शेट्टी, फिर हुआ ऐसा कि दोनों हो गए अलग

Published

on

WhatsApp

बॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने साल 2003 में फिल्म जमीन से डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी। उन्हें सिंगम और गोलमाल सीरीज जैसी फिल्मों से खूब लोकप्रियता मिली। लोकप्रिय होने के बाद रोहित कई रियलिटी शो को होस्ट कर चुके हैं। आज हम उनकी पर्सनल लाइफ से रूबरू कराने जा रहे हैं।

रोहित वर्ष 2009 में माया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। उनका एक बेटा ईशान है। शादी होने के बावजूद तो रोहित एक हीरोइन पर फिदा हो गए थे। बात इतनी बढ़ गई कि शादी टूटने तक की नौबत आ पड़ी थी। लेकिन अंतिम वक्त पर उन्होंने परिस्थितियों को संभाल लिया। बता दें कि रोहित का दिल हीरोइन प्राची देसाई पर आ गया था।

रोहित शेट्टी और प्राची देसाई की फिल्म फेयर 2012 में शुरू हुई थी। तब रोहित बोल बच्चन फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे। इस फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, असीन, अमिताभ बच्चन और प्राची देसाई थी। कहा जाता है कि फिल्म शूटिंग के दौरान रोहित और प्राची के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थी। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

हालांकि दोनों का लव अफेयर अधिक दिनों तक नहीं चला। दोनों ने अपनी राहे बदल ली। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों ने आज तक अपने अफेयर को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। ऐसा रिएक्ट किया कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। इसके बाद प्राची ‘बोल बच्चन (2012)’, ‘रॉक ऑन’, ‘आई, मी और मैं (2013)’, ‘लाइफ पार्टनर (2009)’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010)’ जैसी फिल्मों में नजर आई।

वहीं रोहित शेट्टी का करियर शानदार रहा है। उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में की। उनकी आखिरी फिल्म ‘सर्कस’ फ्लॉप साबित हुई थी। जल्दी अजय देवगन के साथ सिंघम अगेन फिल्म लेकर आने वाले हैं। गोलमाल की अगली श्रृंखला पर भी काम जारी है।