Connect with us

BIHAR

पटना से देवघर के लिए शीघ्र शुरू होगी विमान सेवा, जानिए शुरू होने वाले विमान का पूरा शेड्यूल।

Published

on

WhatsApp

प्रत्येक वर्ष श्रावण के महीने में झारखण्ड के देवघर में स्थित वैद्यनाथ धाम में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु आते हैं। एक महीने तक चलने वाली इस श्रावण महीने में लाखों लोग विभिन्न क्षेत्रों से यहां पहुंचते हैं। विशेष बात यह है कि विदेश से भी भगवान शिव के भक्त यहां आकर उनकी साधना करते हैं। यहाँ स्थित वैद्यनाथधाम की महिमा को देखकर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी भी देवघर की यात्रा कर चुके हैं।

हालाँकि श्रावण महीने के पश्चात भी भगवान शिव के श्रद्धालु इस मंदिर में पूजा करने आते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए पटना से देवघर के लिए विमान सेवा की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया है। इंडिगो की ओर से शीघ्र ही इस रूट पर विमान सेवा की शुरुआत की जाएगी। इन्डिगो सूत्रों के अनुसार पटना एयरपोर्ट की ओर से विंटर सीजन के लिए 52 जोड़ी विमान का शेड्यूल जारी किया गया है। इस सूची में देवघर-पटना-देवघर सेक्टर के बीच इंडिगो की फ्लाइट 6E7944 और 6E 7945 भी शामिल है।

खबर के अनुसार देवघर से पटना एयरपोर्ट पर आने का समय दिन में 12:25 बजे है जबकि पटना से देवघर के लिए 12:45 बजे प्लेन टेकऑफ करेगी। इस फ्लाइट को 200 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 25 मिनट का समय लगेगा। वैसे तो विमान सेवा शुरू होने में अभी समय है परंतु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार DGCA से सेवाओं की शुरुआत करने का स्लॉट प्राप्त हो चुका है। इसे जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।