Connect with us

BIHAR

पटना-गया-डाेभी मुख्य सड़क के दोनों ओर सर्विस लेन का होगा निर्माण, सड़क 6 लेन होगी चौड़ा।

Published

on

WhatsApp

पटना-गया-डोभी सड़क को छह लेन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व फोरलेन की चौड़ाई में मुख्य सड़क का निर्माण किया जा रहा था। इस निर्णय के बाद मुख्य सड़क के दोनों ओर सात मीटर चौड़ाई में सर्विस लेन का निर्माण किया जा रहा है। इसकी शुरुआत लगभग 15 किमी लंबाई में गया जिले के दोमुहान से डोभी तक की गयी है।

फिलहाल के लिए इस परियोजना हेतु सौ करोड़ रूपए अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की गई है। कुछ समय पश्चात इस सर्विस लेन को बढ़ा कर जहानाबाद तक पटना और जहानाबाद जिले की सीमा तक लाया जायेगा।हालांकि पटना जिले में अतिरिक्त भूमि उपलब्ध नहीं होने और जमीन अधिग्रहण की समस्या से बचने के लिए जहानाबाद से पटना तक इस सर्विस लेन का निर्माण नहीं हाे सकेगा।

खबर के अनुसार पटना-गया-डोभी फोरलेन मुख्य सड़क की लंबाई लगभग 127 किमी है जिसके लिए 1610.47 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। वर्तमान वर्ष के दिसंबर महीने तक इसके निर्माण कार्य को पूर्ण करने का समय निर्धारित है। परंतु ऐसा अनुमान है कि मई 2024 तक इसका कार्य पूर्ण होगा। इस सड़क का निर्माण कार्य नवंबर-दिसंबर 2020 से पुनः शुरू किया गया।

वर्ष 2020 से पूर्व लगभग पांच वर्षों से निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस संबंध में पटना हाइकोर्ट के संज्ञान लेने के पश्चात निर्माण कार्य में तीव्रता आई है। इस सड़क से संबंधित बाइपास का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गया, बेलागंज, जहानाबाद, मसौढ़ी और मखदूमपुर में बाइपास का निर्माण शामिल है।

पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क का पटना जिले में नत्थूपुरा से सरिस्ताबाद तक 2.8 किमी लंबाई में निर्माण होना है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की समस्या का निवारण कर लिया गया है। अब शीघ्र ही टेंडर के माध्यम से निर्माण के लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा। संभावित है कि दिसंबर 2022 तक इस सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत होगी।