Connect with us

BIHAR

पटना गंगा नदी में लग्जरी क्रूज से रात में कर सकेंगे सैर, जाने बुकिंग प्रक्रिया।

Published

on

WhatsApp

1 अक्टूबर से पटना के लोगों के लिए रात्रि में लग्जरी क्रूज से गंगा नदी में सैर करने के सुविधा शुरुआत की जाएगी। अभी तक केवल दिन में ही यह सुविधा दी जा रही थी। यह जहाज सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक गंगा में चलेगा। लोग लग्जरी क्रूज में लगे रंगीन रोशनी में मस्ती कर सकेंगे। टूरिज्म एसेसिएशन ऑफ बिहार द्वारा लग्जरी क्रूज को गंगा नदी में चलाया जाएगा। इस सुविधा की प्राप्ति महेंद्रू घाट से होगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए शीघ्र ही एसोसिएशन द्वारा एप लॉन्च किया जाएगा। महेंद्रू घाट से चार किमी तक सैर कराई जाएगी।

क्रूज पर पार्टी, जन्मदिन, शादी की सालगिरह के साथ अन्य कार्यक्रम भी कर सकेंगे। महेंद्रू घाट से गांधी घाट, कृष्णा घाट, काली घाट, बड़हड़वा घाट, लॉ कॉलेज घाट, रानी घाट और गुलबी घाट होते हुए पत्थरी घाट तक क्रूज जाएगा। वहां से वापस महेंद्रू घाट पर आकर रुकेगा।

टूरिज्म एसाेसिएशन आफ बिहार के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने इससे संबंधित कुछ जानकारी दी। इसमें उन्होंने बताया कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि के लिए तीन घंटे के लिए बुकिंग करने का शुल्क 15 हजार रूपए है। क्रूज में पर्यटकों की संख्या 40 से अधिक नहीं होगी। वहीं दो घंटे की बुकिंग करने का शुल्क 12 हजार 500 रूपए है। वहीं 30 अक्टूबर तक बुकिंग पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहां खाने-पीने की सामग्री के लिए अलग से राशि देनी पड़ेगी। अगर बीच गंगा में क्रूज पर पार्टी चल रही है और परिवार का काेई सदस्य लेट पहुंचता है तो उसे बोट से क्रूज तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए दो बोट हमेशा गंगा किनारे लगी रहेगी।

दो मंजिला लग्जरी क्रूज के लोकल कैफे में लोग सस्ती दर पर मस्ती कर सकेंगे। इसके लिए टिकट शुल्क के रूप में 50 रूपए निर्धारित किया गया है। इस क्रूज में घूमने के लिए 20 से अधिक लोग रहने पर ही क्रूज खुलेगा। क्रूज में कॉफी, चाय, पानी बोतल, डिनर के साथ अन्य सुविधा के लिए पर्यटकों को अगल से राशि देनी पड़ेगी। वेबसाइट https://floatafe.in/ और ई-मेल [email protected] के माध्यम से क्रूज की बुकिंग कर सकते है। ईमेल पर अपना नाम, मोबाइल नंबर के साथ-साथ निर्धारित समय भेजना होगा।