Connect with us

BIHAR

पटना को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस रूट से होते हुए महज 5 घंटों में ट्रेन पहुंचेगी दिल्ली, जानिए रुट

Published

on

WhatsApp

बिहारवासियों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से नई सौगात है। इस वर्ष के अंत तक 27 रूटों पर 18 वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की तैयारी है। इसके प्रथम फेज में चयनित रूट में पटना-काशी-दिल्ली भी शामिल है। वंदे भारत एक्सप्रेस की मदद से केवल चार से पांच घंटे में पटना से दिल्ली की दूरी तय की जा सकेगी। वहीं वर्तमान में दिल्ली से पटना के लिए परिचालित राजधानी एक्सप्रेस को 12 घंटों का समय लगता है।

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली–पटना रेलखंड पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। फिलहाल इस रूट पर तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति जैसी ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। वंदे भारत में यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। साथ ही यात्रियों का समय भी बचेगा। वहीं किराए को लेकर अभी भी बातचीत जारी है।

भारत में कुछ ही रूटों में वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया है। दिल्ली से वाराणसी के बीच प्रथम वंदे भारत ट्रेन का परिचालन हुआ था। 15 फरवरी 2019 के दिन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था। वहीं 17 फरवरी 2019 के दिन इस ट्रेन का व्यावसायिक परिचालन शुरू किया गया था। फिलहाल दिल्ली और जम्मू के बीच इसका परिचालन हो रहा है। अंबाला रूट पर ट्रायल जारी है।

रेलवे की ओर से मुंबई और अहमदाबाद के बीच इस ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार कुछ मामलों में यह ट्रेन बुलेट से आगे है। भारतीय रेलवे के अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत ट्रेन 54 सेकंड में ही जीरो से सौ किलोमीटर की गति तक पहुंच जाता है। वहीं बुलेट ट्रेन को इस गति तक पहुंचने में 55.4 सेकंड का समय लगता है।

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत ट्रेन आधुनिक तकनीक से युक्त है जिसकी वजह से इस ट्रेन की गति अन्य दूसरों ट्रेन से काफी अधिक है। इस ट्रेन के 16 डब्बों में से पांच में मोटर लगी होती है। स्वचलित मोटरों की मदद से ही त्वरित रफ्तार अधिक होती है। मौजूदा समय में वंदे भारत ट्रेन की गति 160 किलोमीटर प्रतिघंटा है। चरणबद्ध तरीके से साल 2025 तक अपग्रेडेड वर्जन अब 260 किमी प्रतिघंटा से दौड़ेगी।

ट्रेन में सेंट्रलाइज्ड कोच लगाए जाएंगे जिससे एक ही जगह से पूरी ट्रेन पर नजर रखी जा सकेगी। यहीं से ट्रेन के सारे सिस्टम की निगरानी की जाएगी। वंदे भारत पूरी तरह से वातानुकुलित ट्रेन है। अब इसका ऐसी और भी बेहतर होगा। अपग्रेडेड वर्जन में वंदे भारत के कोच को बैक्टिरिया फ्री एयर कंडीशनिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। इस ट्रेन में यात्रियों को मिलने वाली सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है। ट्रेन की रेक्लाइनिंग सीट को पुशबैक से लैस किया जाएगा जिससे उसे पुश कर अपने आराम के अनुसार आगे या पीछे किया जा सकेगा।

इसमें सिक्योरिटी फीचर भी शामिल किए जायेंगे। हर कोच में अब चार इमरजेंसी विंडो होंगे जिससे किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को जल्दी से जल्दी निकाला जा सके। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैसेंजर इन्फाॉर्मेशन सिस्टम को स्थापना होगी। प्रत्येक कोच में दो की जगह पर चार इमरजेंसी पुश बजट दिए जायेंगे। इमरजेंसी विंडो बढ़ेंगे, दरवाजे और खिड़कियों में फायर सर्वाइवल केबल का इस्तेमाल होगा जिससे आग लगने की स्थिति में भी दरवाजा और खिड़कियां खोलना आसन होगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस के अपग्रेडेड वर्जन में बिजली नहीं रहने पर वेंटिलेशन और लाइटिंग के लिये वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बिजली उपलब्ध नहीं होने पर करीब तीन घंटे का वेंटिलेशन मौजूद होगा। हर कोच में बड़ी-बड़ी लाइटें होंगी जो कोच की लाइटें खराब होने इस्तेमाल की जाएंगी।