Connect with us

BIHAR

पटना के एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी में पांच गैलरी होगा तैयार, खर्च होंगे कुल 321 करोड़।

Published

on

WhatsApp

पटना के राजेंद्र नगर स्थित प्रेमचंद गोलंबर के पास 21 एकड़ में एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार के पांच गैलरी का भी निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक गैलरी में आठ से 10 इंटरएक्टिव प्रदर्श लगाये जायेंगे। साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के इग्जिबिट एक्सपर्ट कमेटी की ओर से गैलरी के डिजाइन को फाइनल कर दिया गया है जिसके पश्चात शीघ्र ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया के पश्चात भवन निर्माण विभाग की ओर से गैलरी निर्माण का कार्य शुरू किया जायेगा।

खबर के अनुसार लगभग 7 से 8 एकड़ जमीन पर पटना के साइंस सिटी भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं शेष बचे जमीन पर ग्रीन एरिया को विकसित किया जाएगा। डबल स्टोरी साइंस सिटी के निर्माण के लिए 321 करोड़ रूपए का बजट तैयार किया गया है। इस साइंस सिटी के प्रथम तल पर गैलरी का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इसके दूसरे तल पर हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।

एग्जिबिट एक्सपर्ट कमेटी की ओर से तैयार की गयी पांच विभिन्न गैलरी का नाम रखा गया है। इसमें बीए साइंटिस्ट, स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी, सस्टेनेबल प्लेनेट, बॉडी एंड माइंड और बेसिक साइंस गैलरी का नाम दिया गया है। प्रत्येक गैलरी की अपनी विशेषता है जिसके माध्यम से विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को रोचक और इन्फॉर्मेटिव तौर पर पेश किया जायेगा।

बीए साइंटिस्ट गैलरी को तैयार करने का उद्देश्य स्कूली बच्चों की वैज्ञानिक प्रवृति को बढ़ावा देना है। इसमें कुल 14 एग्जिबिट होंगे। इसमें भारत के प्रमुख वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी दी जायेगी। इसके अतिरिक्त रिपल टैंक, थ्री-डी जीयोट्रोप आदि प्रदर्श लगाये जायेंगे। वहीं स्पेस एस्ट्रोनॉमी गैलरी में इंडियन स्पेस प्रोग्राम से संबंधित जानकारी साझा की जायेगी। इसके साथ ही गैलरी में प्रत्येक महीने के अनुसार खुली आंखों से दिखने वाले ग्रहों की भी जानकारी दी जायेगी। यह जानकारी एक बड़ी दीवार पर नयी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर दिखाया जायेगा।

सस्टेनेबल प्लेनेट गैलरी में कार्बन फुट प्रिंट के माध्यम से यह समझाने की कोशिश की जायेगी कि किसी भी चीज के इस्तेमाल में पर्यावरण का कितना नुकसान होता है। इंसानों की जरूरतों को पूरा करने में प्रकृति के दोहन के बारे में समझाया जायेगा। बॉडी एंड माइंड गैलरी में मानव शरीर के विभिन्न अंगों की उपयोगिता को समझाने के लिए विभिन्न प्रदर्श लगाये जायेंगे।

इसमें मुख्य रूप से हृदय के मेकेनिक्स को समझाने के लिये हार्ट शेप गैलरी होगी। इसमें लोग रक्त के प्रवाह और उसकी प्यूरिफिकेशन प्रक्रिया को देख सकेंगे। इसके साथ ही मानव के दिमाग में जाने वाले इलेक्ट्रो मैग्नेटिक सिग्नल और उसके कार्य की भी जानकारी दी जायेगी। बेसिक साइंस गैलरी को खासतौर पर स्कूली बच्चों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें स्कूली सिलेबस से संबंधित विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को प्रदर्श के माध्यम से समझाया जायेगा।