Connect with us

BIHAR

जानें भोलानाथ फ्लाइओवर के निर्माण की डेडलाइन, किन–किन स्थानों पर होगा संपर्क पथ का निर्माण।

Published

on

WhatsApp

भागलपुर के मिरजानहाट शीतला स्थान चौक और भीखनपुर गुमटी संख्या–3 के मध्य 1390 मीटर की लंबाई में भोलानाथ फ्लाइओवर का निर्माण होना था। परंतु इस फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर टेंडर की समस्या खत्म हो चुकी है। भागलपुर के साथ प्रदेश की चार एजेंसियां गणेश डोकानिया, त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन, श्रीराम कंस्ट्रक्शन एवं राजीव कंस्ट्रक्शन ने इस फ्लाइओवर के निर्माण में अपनी इच्छा व्यक्त की है। इन चार एजेंसियों की निविदा की तकनीकी बिड को खोल दिया गया है और इन तकनीकी बिड का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले एजेंसी का वित्तीय बिड खोला जाएगा। वित्तीय विड खुलने वाले एजेंसी को इस फ्लाइओवर के निर्माण का कार्य सौंप दिया जाएगा। पुल निर्णय निगम के अभियंता के अनुसार 30 दिनों में निर्माण एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। इस फ्लाइओवर के निर्माण पर 137 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इस फ्लाइओवर का निर्माण कार्य वर्ष 2023 के फरवरी में शुरू होगा जिसे मई–जून महीने तक पूर्ण करने की योजना है।

भोलानाथ और बौसी रेलवे पुल से 7.5 मीटर की ऊंचाई में निर्माण होने वाले इस फ्लाइओवर के बीच 3.75 मीटर पाए का निर्माण किया जाएगा। इस फ्लाइओवर के ऊपर और इसके नीचे रोशनी की भी व्यवस्था की जाएगी। इस फ्लाइओवर के निर्माण की शुरुआत करने से पूर्व अतिक्रमण को दूर करने के साथ भू-अर्जन की कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त खंभे के साथ बिजली तारों के शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। खबर के अनुसार 10 से 15 स्थानों में कम भू-अर्जन की आवश्यकता होगी। फिलहाल के लिए इसमें इशाकचक और डिक्शन मोड़ के पास सर्विस रोड को शामिल नहीं किया गया है परंतु आने वाले समय में सर्विस रोड के निर्माण पर विचार किया जाएगा।

भोलानाथ फ्लाइओवर के निर्माण के पश्चात भागलपुर के लोगों में खुशी का माहौल है। परंतु भोलानाथ फ्लाइओवर से दो जगह संपर्क पथ का निर्माण नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होगी। ज्यादातर इशाकचक की ओर रहने वाले लोग इससे अधिक प्रभावित होंगे। संपर्क पथ का निर्माण नहीं होने से इशाकचक, लालूचक, ईश्‍वरनगर, लोदीपुर आदि इलाके की लाखों की आबादी प्रभावित होती है। भागलपुर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लोगों का एक मुख्‍य मार्ग पर है। भोलानाथ फ्लाइओवर से इशाकचक विषहरी स्‍थान की ओर संपर्क पथ का निर्माण नहीं होने से इस क्षेत्र से लोग भोलानाथ फ्लाइओवर पर चढ़ ही नहीं पाएंगे। इसकी वजह से भोलानाथ पुल के अंदर से नाले की पानी में घुसकर यात्रा करने की वही स्थिति बनी रहेगी। इसी प्रकार डिक्‍सन मोड़ की तरफ भी संपर्क पथ का निर्माण होगा जिससे लोगों को रेलवे स्‍टेशन, बस स्‍टैंड, मुख्‍य बाजार, विश्‍वविद्यालय, कालेज आदि जाने में सुविधा होगी। लोगों द्वारा लगातार संपर्क पथ के निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।